अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी सीधी ट्रेन, 23 नवंबर को PM मोदी-बालेंद्र शाह करेंगे उद्घाटन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Ayodhya: नेपाल और भारत सरकार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा के दौरान अयोध्या और जनकपुर के बीच एक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाह 22 नवंबर को भारत की यात्रा पर जाएंगे और अगले दिन इस सेवा का उद्घाटन होने की उम्मीद है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने जा रही है। भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि नेपाल स्थित जनकपुर धाम को सीधे रेल सेवा से जोड़ने की तैयारी है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर आने वाले हैं। नेपाली अखबार ‘काठमांडु पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बालेंद्र शाह 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस विशेष ट्रेन सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

ये भी पढें

भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए सुनहरा मौका, दुबई में मिलेगी इंटरनेशनल ट्रेनिंग

भारत और नेपाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दोनों देशों की सरकारें अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। यह रेल सेवा धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगी। नेपाल के बुनियादी ढांचा विकास मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22 नवंबर को भारत पहुंचेंगे। इसके अगले दिन यानी 23 नवंबर को अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की संभावना है।

उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह संयुक्त रूप से कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि इस ट्रेन का कमर्शियल ऑपरेशन्स कब शुरू होगा। यह रेल सेवा जनकपुर धाम को अयोध्या कैंट से जोड़ते हुए लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए सुनहरा मौका, दुबई में मिलेगी इंटरनेशनल ट्रेनिंग

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की चिंता

खुराना के छठ मनाने पर विवाद, सिंदूर को लेकर उठे सवाल

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

 

 

 

National

लखनऊ होकर गुजरेंगी नौ त्योहार स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, पंजाब, पुणे, मुंबई और गुजरात जाने वालों को मिलेगी राहत

Lucknow: दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर नौ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें लखनऊ, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर सहित आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र […]

Read More
Religion

कब है देवउठनी, उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी? यहां जानें पूजा और व्रत की तारीख

Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। हर महीने दो बार आने वाली एकादशी पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा […]

Read More
National Politics

एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच बढ़ते सहयोग को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने आसियान देशों के […]

Read More