लखनऊ रेंज में भारी पैमाने पर तबादले, 162 इंस्पेक्टर बदले गये

Lucknow

चुनाव से पहले IG किरण एस ने बदला पांच जिलों की पुलिसिंग का नक्शा

ए अहमद सौदागर

Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पुलिस महकमे में तबादलों की झड़ी लग गई है। लखनऊ रेंज में एक ही झटके में 162 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। आईजी किरण एस के दस्तखत से जारी हुए आदेश ने पांच जिलों की पुलिसिंग का नक्शा बदल दिया है। जिन जिलों में यह फेरबदल हुआ है, उनमें हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और लखीमपुर खीरी शामिल हैं।

इन जिलों में लंबे समय से जमे इंस्पेक्टरों को अब दूसरे जिले में जाना होगा। मसलन, हरदोई वाले सीतापुर या उन्नाव जाएंगे, तो सीतापुर वाले रायबरेली या खीरी। पूरी अदला-बदली इन्हीं पांच जिलों के अंदर ही की गई है।इसके पीछे वजह चुनाव आयोग का नियम है। आयोग चाहता है कि चुनाव से पहले कोई भी इंस्पेक्टर एक ही जिले में ज्यादा समय तक न जमा रहे। इसलिए जिन इंस्पेक्टरों का एक जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है, उन्हें हटाया गया है।

मुख्यालय से आए पत्र के बाद रेंज के स्थापना बोर्ड ने बैठकर नाम तय किए और फिर सूची जारी हुई।इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान खींचा। इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह सेंगर का पहले हुआ तबादला रोक दिया गया है। उन्हें फिर से हरदोई में ही रखा गया है। IG ने सभी SP को हिदायत दी है कि इस काम में ढील न बरती जाए। तबादला हुए इंस्पेक्टरों को फौरन रिलीव करके नए जिले के लिए भेजा जाए। इसकी जानकारी मुख्यालय को भी दी जाए। पुलिस महकमे में इसे चुनावी तैयारी का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को बेहोश कर उड़ाए 18 लाख

असम में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 23 की मौत

 

 

Crime News Uttar Pradesh

विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

शव विद्यालय की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे झूलता मिला इस कदम को क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत शिवदास की संदिग्ध हालात में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

Agra: मृतक शिक्षक ओमप्रकाश यादव उर्फ ओपी यादव आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 में रहते थे। मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले यादव शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। इसके साथ ही वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में अपनी कोचिंग भी चलाते थे। यहां वह कक्षा नौ […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को बेहोश कर उड़ाए 18 लाख

Lucknow:  सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक मामला राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले मध्य प्रदेश निवासी एक युवक ने महिला को अपनी बातों में फंसाया और फिर साथी के साथ उसके घर पहुंचकर कोल्ड […]

Read More