विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

  • शव विद्यालय की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे झूलता मिला
  • इस कदम को क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

Lucknow: विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत शिवदास की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव स्कूल की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे लटका मिलने से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। फांसी के फंदे पर लटका शव देख विद्यालय में कार्यरत राधे ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित चूरामन पुरवा गांव मोहम्मदपुर निवासी शिवदास पुत्र स्व चन्द्र प्रताप द्विवेदी विकासनगर क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे।

ये भी पढें

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

बताया जा रहा है कि इस वह रोज की तरह स्कूल में ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक संदिग्ध हालात में लापता हो गए। स्कूल के गेट पर तैनात शिवदास नहीं दिखाई दिए तो वहीं पर काम करने वाले सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के भगवन्तापुर निवासी राधे पुत्र कुंजर सुरक्षा गार्ड शिवदास द्विवेदी को ढूंढते हुए स्कूल की पहली मंजिल पर गए तो दंग रह गए। देखा कि शिवदास का शव गैलरी में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहा था।

यह माजरा देख उन्होंने स्कूल प्रशासन को सूचना देने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक इस मामले में मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से छानबीन की गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से खुदकुशी किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Punjab Mandi Bhav: सोना-चांदी सस्ता, मंडियों में उतार-चढ़ाव

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

काकोरी: एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे से लटका मिला

असम में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 23 की मौत

 

 

Lucknow
Uttar Pradesh

लखनऊ रेंज में भारी पैमाने पर तबादले, 162 इंस्पेक्टर बदले गये

चुनाव से पहले IG किरण एस ने बदला पांच जिलों की पुलिसिंग का नक्शा ए अहमद सौदागर Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पुलिस महकमे में तबादलों की झड़ी लग गई है। लखनऊ रेंज में एक ही झटके में 162 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। आईजी किरण एस के […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

Agra: मृतक शिक्षक ओमप्रकाश यादव उर्फ ओपी यादव आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 में रहते थे। मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले यादव शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। इसके साथ ही वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में अपनी कोचिंग भी चलाते थे। यहां वह कक्षा नौ […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को बेहोश कर उड़ाए 18 लाख

Lucknow:  सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक मामला राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले मध्य प्रदेश निवासी एक युवक ने महिला को अपनी बातों में फंसाया और फिर साथी के साथ उसके घर पहुंचकर कोल्ड […]

Read More