नहाय-खाय से पहले लौकी के दाम में भारी उछाल

Chhath Puja 2026

Chhath Puja 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही बाजारों में पूजा से जुड़ी जरूरी चीजों की मांग बढ़ गई है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा में लौकी की सब्जी का विशेष महत्व होता है। इसी वजह से इस बार लौकी की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में लौकी का खुदरा भाव 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि मुंबई जैसे बड़े शहर में यही लौकी इससे काफी कम कीमत पर मिल रही है।

कुशीनगर में 200 रुपये किलो बिक रही लौकी

छठ पूजा को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। नहाय-खाय के दिन व्रती लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल ग्रहण करते हैं। ऐसे में लौकी की मांग बढ़ने से इसके दाम में तेजी आ गई है। कुशीनगर के कप्तानगंज सब्जी मंडी में लौकी की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, यहां थोक बाजार में भी लौकी 120 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

स्थानीय लोगों के लिए त्योहार के मौके पर इतनी महंगी लौकी खरीदना किसी झटके से कम नहीं है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले तक इसी इलाके में लौकी सामान्य कीमत पर उपलब्ध थी। अचानक बढ़े भाव ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

मुंबई में 50 से 60 रुपये किलो है कीमत

लौकी की कीमतों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला अंतर मुंबई और कुशीनगर के बाजारों में देखने को मिल रहा है। मुंबई में फुटकर बाजार में लौकी 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यानी कुशीनगर के मुकाबले मुंबई में लौकी करीब चार गुना सस्ती है।

मुंबई में सब्जी की दुकान चलाने वाले कुशीनगर निवासी दीनानाथ रस्तोगी के मुताबिक, वहां गोल लौकी थोक में करीब 38 रुपये और लंबी लौकी 28 रुपये प्रति किलो मिल रही है। इससे साफ है कि अलग-अलग शहरों में मांग और आपूर्ति के हिसाब से सब्जियों के दाम में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

वाराणसी से पटना तक बढ़े लौकी के भाव

लौकी की महंगाई का असर दूसरे शहरों में भी दिखाई दे रहा है। वाराणसी में लौकी की कीमत एक दिन में 40 रुपये से बढ़कर करीब 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। बिहार के मधेपुरा में लौकी 60 रुपये किलो बिक रही है।

वहीं, पटना में कीमतें और भी ज्यादा हैं। बोरिंग रोड इलाके में लौकी 100 से 120 रुपये प्रति पीस मिल रही है, जबकि शहर के आसपास इसका भाव 80 से 90 रुपये प्रति पीस बताया जा रहा है। पटना के राजा बाजार में एक लौकी की कीमत 150 रुपये तक पहुंच गई है।

दो दिन में बदल गए बाजार के भाव

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन पहले दिल्ली की आजादपुर मंडी में लौकी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया के बाजारों में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर थीं। लेकिन छठ पूजा की मांग बढ़ते ही कई जगहों पर भाव तेजी से ऊपर चले गए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बच्चों में निमोनिया क्यों बनता है गंभीर बीमारी? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

छठी मैया को क्यों कहा जाता है मां दुर्गा का स्वरूप? जानें भगवान कार्तिकेय से जुड़ी पौराणिक कथा

 

 

 

Business

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, RBI की तय सीमा से ऊपर पहुंची खुदरा महंगाई

Retail inflation: देश में खुदरा महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले दो वर्षों का उच्चतम स्तर है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज उछाल के चलते महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह प्रतिशत की ऊपरी सहन सीमा […]

Read More
Lucknow
Business

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी: मुख्यमंत्री

जेवर में 1200 करोड़ का निवेश, CNH ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का CM ने किया उद्घाटन माफिया राज की जगह कानून का राज, उत्तर प्रदेश टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: योगी  15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर, 7.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव जल्द होंगे साकार: मुख्यमंत्री  ₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर […]

Read More
New Delhi
Business

RBI का नया नियम: बिना बैंक खाते के भेजें ₹50,000, जानें नई लिमिट

New Delhi: अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है और आप किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशा-निर्देश आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी घरेलू धन हस्तांतरण (DMT) से जुड़े नियमों को एक ही फ्रेमवर्क में शामिल किया है। […]

Read More