अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से मुंबई एयरपोर्ट तक बम धमाके की धमकी, शहर में हड़कंप

Mumbai:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक धमकी भरे ईमेल के जरिए शहर की कई प्रमुख जगहों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। इस धमकी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई मेयर के कार्यालय, कई बैंकों और अदालतों का नाम शामिल है। इसके अलावा महालक्ष्मी रेसकोर्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। शुरुआती जांच के दौरान बताए गए स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस धमकी भरे ईमेल की सत्यता और उसे भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

PNB अधिकारियों को भेजा गया धमकी भरा ईमेल

सूत्रों के मुताबिक, 12 नवंबर की सुबह करीब 10 बजकर 52 मिनट पर एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई। यह संदेश पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मुंबई स्थित कई कार्यालयों और अधिकारियों को भी भेजा गया था। ईमेल में शहर के अलग-अलग हिस्सों में बम धमाकों और हमलों की चेतावनी दी गई। धमकी में नगर निगम और मेयर कार्यालय का भी उल्लेख किया गया, जिसके बाद संबंधित सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर हमले के लिए निश्चित समय का भी जिक्र किया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई।

ये भी पढें

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश

ईमेल में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम

बताया जा रहा है कि धमकी भरे संदेश के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम लिखा गया था। इसमें कुछ व्यक्तियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। ईमेल में मुंबई के एक PNB कार्यालय में दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर धमाका करने की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा रात नौ बजकर 11 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई। महालक्ष्मी स्टेडियम और रेसकोर्स का भी संदेश में उल्लेख किया गया। इसके साथ ही दोपहर दो बजकर 11 मिनट पर एक अदालत और तीन बजकर 11 मिनट पर मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई। ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर कार बम हमले की धमकी भी दी गई है।

दिलजीत दोसांझ को लेकर भी दी गई चेतावनी

इस धमकी भरे ईमेल में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है। संदेश में उनके आगामी कार्यक्रमों को लेकर चेतावनी दी गई और लोगों को उनके शो में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई। हालांकि, इस धमकी की गंभीरता और इसके पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।

अमिताभ बच्चन के बंगले पर पहले भी बढ़ाई गई थी सुरक्षा

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अक्टूबर में मुंबई पुलिस को एक ईमेल मिला था, जिसमें उनके बंगले को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और उनके घर के बाहर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। एक नवंबर को जब अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से मिलने बंगले के बाहर पहुंचे थे, तब वह एक पारदर्शी सुरक्षा घेरे के अंदर नजर आए थे। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए घर के बाहर आते हैं।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

फिलहाल मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत, उसमें किए गए दावों और धमकी के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। जिन स्थानों का नाम ईमेल में लिया गया है, वहां सुरक्षा जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। शुरुआती तलाशी में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन धमकी को लेकर जांच जारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश

आमिर खान और फरहान अख्तर की बड़ी साझेदारी, लॉन्च करेंगे नया माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

छठ पूजा पर घर लौट रहा परिवार गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ा, दंपति समेत चार की मौत

खुद को आगे रखने के लिए WhatsApp कर रहा है यह बड़ा बदलाव!

 

 

Entertainment

आमिर खान और फरहान अख्तर की बड़ी साझेदारी, लॉन्च करेंगे नया माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

Aamir Khan: भारतीय मनोरंजन जगत में एक नई डिजिटल क्रांति की तैयारी हो रही है। बॉलीवुड के दो बड़े प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां तेजी से उभर रहे शॉर्ट फॉर्म एंटरटेनमेंट मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी […]

Read More
Entertainment

सौरव गांगुली की कानूनी लड़ाई में लव फिल्म्स को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के निर्माताओं को सौरव गांगुली के व्यक्तित्व और पहचान से जुड़े अधिकारों का सम्मान करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को 2 करोड़ […]

Read More
Entertainment

सुहाना को गाने के बोल याद देख हैरान हुए शाहरुख, किया मजेदार कमेंट

Suhana Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ इन दिनों म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में शाहरुख खान की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का दिल जीत रही है। वहीं, इस गाने को लेकर अब किंग खान का एक मजेदार रिएक्शन भी […]

Read More