B. L. Meena: पूर्वी अफ़्रीकी देश केन्या में पहली बार आयोजित 13वें विश्व आलू कांग्रेस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का प्रतिनिधित्व करने पहुँचे राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. एल. मीणा का राजधानी नैरोबी में प्रवासी भारतीयों ने भव्य स्वागत किया। ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष खेमका की पहल पर आयोजित इस रात्रि भोज समारोह में केन्या के सभी प्रमुख भारतीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
खेमका ने मीणा का आभार करते हुए कहा कि उन्होंने प्रवासी समुदाय के आतिथ्य को स्वीकार कर हम सभी को गौरवान्वित किया। यह मुलाक़ात और संवाद उत्तर प्रदेश और केन्या के बीच सामाजिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत साबित होगा। केन्या में भारत के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रवासी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। योगी सरकार के शीर्ष अधिकारी को अपने बीच देखकर वे सभी उत्साहित थे। मीणा ने सभी को उत्तर प्रदेश के साथ व्यापार का न्योता देकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यूपी में बलिया के मूल निवासी व उत्तर प्रदेश केन्या एसोसिएशन के चेयरमैन शैलेश राय पिछले करीब 25 वर्षों से नैरोबी में रह कर फूलों का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के कारण कानून व्यवस्था की सुधरती स्थिति से यूपी के प्रवासी अब पुनः अपने प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे है। कार्यक्रम में मौजूद राजस्थान फाउंडेशन, नैरोबी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. सोनवीर सिंह, इंडिया केन्या चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक राणा, व राजस्थान एसोसिएशन ऑफ केन्या के अध्यक्ष विवेक शर्मा समेत करीब सभी प्रवासी भारतीयों ने एक स्वर में मोदी और योगी के सुशासन की सराहना की। सभी का मानना था कि उनकी वजह न से केवल देश और प्रदेश में हालात पहले से काफ़ी बेहतर हुए हैं बल्कि विदेशों में भी भारतीयों का सम्मान काफ़ी बढ़ा है।
ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के खेमका ने बताया कि राजधानी नैरोबी में आयोजित इस सम्मान समारोह से पहले नैवाशा शहर में आयोजित विश्व आलू कांग्रेस 2026 में केन्या के प्रमुख उद्योगपति और अफ्रीकी कृषि जगत के अग्रणी डॉ. बिमल कांटारिया ने भी मीणा से मुलाक़ात कर उनका स्वागत किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ कारोबार की इच्छा जताई व केन्या में हर संभव मदद का वादा किया । राजकोट मूल के एक अत्यंत प्रतिष्ठित तीसरी पीढ़ी के गुजराती परिवार से संबंध रखने वाले डॉ. कांटारिया के दादाजी 1898 में केन्या आए थे।

आज वे पूर्वी अफ्रीका की सबसे बड़ी कृषि इनपुट कंपनी एल्गॉन केन्या लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, जो केन्या, तंजानिया, युगांडा, इथियोपिया और जाम्बिया में 600 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। खेमका ने योगी सरकार से अपील करते हुए कहा की विश्व के करीब सभी देशों में प्रवासी भारतीयों ने अपनी योग्यता और परिश्रम से विशिष्ट स्थान बनाया है। उन सभी को देशहित में पुनः संगठित करने की आवश्यकता है। सभी के आपसी सहयोग से हम निश्चित ही अपने देश और प्रदेश के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल कर सकेंगे। गौरतलब है की वैश्विक स्तर पर चीन के बाद भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है।
ये भी पढें
डॉ. सर्वेश त्रिपाठी बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक
भारत में सालाना लगभग 5.5 से छह करोड़ मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। और उत्तर प्रदेश 33% से अधिक योगदान के साथ देश में सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% तक पहुँची है और 2024-25 में 6.96 लाख हेक्टेयर में आलू उत्पादन 245 लाख मीट्रिक टन तक पहुँचा है। खाद्य प्रसंस्करण विभाग सँभाल रहे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व विभाग के अपर मुख्य सचिव मीणा का इस संबंध में योगदान उल्लेखनीय है। योगी सरकार के पोटैटो डिप्लोमेट मीणा के स्वागत समारोह में हिंदू काउंसिल ऑफ केन्या की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता कोटामराजू, हिंदू स्वयंसेवक संघ के परेश शाह, शेखर अगस्त्यराजू, ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ़ बीजेपी केन्या के अध्यक्ष विमल चड्ढा, उपकार उपाध्यक्ष निखिलेश श्रीवास्तव, शेफाली मोंगिया समेत अनेक गणमान्य प्रवासी भारतीय उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
डॉ. सर्वेश त्रिपाठी बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक
सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार
मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी
टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात
