राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

SP शक्ति मोहन अवस्थी ने दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जनपद महराजगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। SP महराजगंज ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित रहने, देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।

उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान एवं राष्ट्र के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण किया गया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

 

 

 

Development Uttar Pradesh

दीपक के हटते ही सात अफसरों में बंटा उनका विभाग

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारी इधर से उधर कई विभागों के प्रमुख सचिव बदले, आलोक कुमार प्रमुख सचिव वित्त नया लुक ब्यूरो Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में बदलाव किए हैं। शासन स्तर […]

Read More
Development Uttar Pradesh

पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान

ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह सस्पेंड जांच के लिए परतावल के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नामित उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज के पनियरा ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में बिना भौतिक सत्यापन 70 लाख 40 हजार 868 रुपये का भुगतान करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को निलंबित किया गया है। […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू होगा UCC

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच लखनऊ में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार […]

Read More