Kanpur: करवाचौथ की तैयारियों के बीच कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति के साथ मेहंदी लगवाने जाने की जिद पूरी न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विष्णुपुरी निवासी राजू पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी पिंकी करवाचौथ को लेकर बुधवार से ही तैयारियों में जुटी थीं।
बुधवार रात पिंकी ने पति से साथ चलकर हाथों में मेहंदी लगवाने की बात कही। इस पर राजू ने त्योहार के चलते काम अधिक होने का हवाला देते हुए साथ जाने से मना कर दिया। उन्होंने पत्नी से अकेले जाकर मेहंदी लगवाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद राजू काम पर चले गए। उनके जाने के बाद पिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात जब राजू घर लौटे तो पत्नी की हालत गंभीर मिली। वह आनन-फानन में उन्हें लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान पिंकी ने दम तोड़ दिया। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है।
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत
दूसरी घटना महाराजपुर क्षेत्र के कमालपुर गांव की है। यहां पत्नी से विवाद के बाद 29 वर्षीय संदीप कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के मुताबिक, संदीप नशे का आदी था। बुधवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। कहासुनी के बाद संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढें
‘तुम्बाड 2’ से पहले हस्तर का क्रेज, फैन की दीवानगी पर सोहम शाह ने लुटाया प्यार
पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने दी जान
बुधवार को अंशु घर में निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी महिला के परिवार से फिर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने अपनी बहन के बेटे को बुलाकर अंशु के साथ मारपीट कराई और बाद में पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस पूछताछ के लिए घर पहुंची थी। इसी बीच अंशु ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी उर्मिला करवाचौथ की खरीदारी करने बाजार गई हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘तुम्बाड 2’ से पहले हस्तर का क्रेज, फैन की दीवानगी पर सोहम शाह ने लुटाया प्यार
कृति सेनन की वर्सेटाइल एक्टिंग ने मचाया धमाल, ‘ऑब्सेशन’ के प्रोमो की हो रही जमकर तारीफ
पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे, कराची के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर
भारत आसियान देशों से साझा करेगा आतंकवाद विरोधी अनुभव: राजनाथ सिंह
यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
