महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

Kanpur

महर्षि वाल्मीकि को नमन, वैदिक मंत्रों से CM योगी का स्वागत

Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दो महंतों ने पूजन संपन्न कराया। लव-कुश आश्रम स्थित गुरुकुल के सात बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जिससे आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.36.43 PM

मुख्यमंत्री ने आश्रम में स्थित उस प्राचीन शिवलिंग की भी पूजा की, जिसके बारे में मान्यता है कि महर्षि वाल्मीकि इसकी आराधना किया करते थे। इसके बाद उन्होंने सीता कुटिया में दर्शन किए और परिसर में स्थित प्राचीन पीलू के वृक्ष के भी दर्शन किए। आश्रम में पूजा-अर्चना और धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री नानाराव पेशवा पार्क पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्राचीन शिवलिंग की पूजा कर सीता कुटिया में किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। उन्होंने आश्रम में स्थित प्राचीन शिवलिंग पर पूजन किया और सीता कुटिया पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान दो महंतों ने पूजा संपन्न कराई और गुरुकुल के सात बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बिठूर स्थित यह आश्रम माता सीता के वनवास, महर्षि वाल्मीकि की साधना और लव-कुश के जन्म से जुड़ा हुआ है। महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल का रामायण परंपरा में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.37.06 PM

पीलू के प्राचीन वृक्ष के भी किए दर्शन

वाल्मीकि आश्रम परिसर में स्थित प्राचीन पीलू का वृक्ष धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि महर्षि वाल्मीकि इसी वृक्ष के नीचे बैठकर जाप और तपस्या किया करते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रम पहुंचने पर इस प्राचीन वृक्ष के भी दर्शन किए।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.37.01 PM

रामायण की रचना और माता सीता के आश्रय से जुड़ी है तपोभूमि

कानपुर के बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम का रामायण परंपरा में विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि ने इसी आश्रम में रामायण की रचना की थी। वनवास के दौरान माता सीता को भी यहां आश्रय मिला था और यहीं लव-कुश का जन्म हुआ था। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े इन प्रसंगों के कारण यह आश्रम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 3.37.11 PM

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन की चर्चा तेज, 35-45 सीटों पर नजर

बिरला बोले—भारतीय लोकतंत्र की ताकत हमारा संविधान

 

 

Spread the love

2 thoughts on “महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

वोटर लिस्ट विवाद पर यूपी CEO का विवादित बयान Lucknow: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का नाम कथित तौर पर गलत अनुवाद के कारण ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

चबूतरे के विवाद में ऋषभ ने तीन पड़ोसियों को गोलियों से भूना ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हत्यारोपी गिरफ्तार, मौके से अवैध पिस्टल और कारतूस खोखा बरामद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला […]

Spread the love
Read More