
Shraddha Dubey जेल की महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती रात
लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की जेल के महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती। लग्जरी जीवन जीने वाली कथित हाई प्रोफाइल बहनों को जेल के बिस्तर और कंबल के सहारे रात काटने को विवश होना पड़ा। जेल में कोई भी इनसे मुलाकात करने तक नहीं पहुंचा।
ये भी पढें
उल्लेखनीय है कि शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद फरार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा शर्मा, बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को यूपी पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से नागपुर से गिरफ्तार किया। बुधवार को देर शाम तीनों आरोपियों की लखनऊ जिला जेल में दाखिल कराया गया। सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे को महिला बैरक और चालक दानिश को नए बंदियों की मुलाहिजा बैरक में रखा गया।
ये भी पढें
Hyderabad Honey Trap: 82 पुरुष फंसे, इंस्पेक्टर से 10 लाख की ठगी का आरोप
सूत्रों का कहना है कि महिला बैरक में लग्जरी जीवन जीने वाली श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे को सामान्य महिला बंदियों की तरह दो फड़े (बिस्तर) दी गई। जमीन पर लगाए गए बिस्तरों पर दोनों आरोपी महिला बंदियों नींद नहीं आई। रात में उठकर एक अन्य महिला बंदी के सहयोग से पानी पिया और फिर उसी बिस्तर पर लेट कर करवटें बदलकर रात काटी। सूत्रों की माने तो सुबह जब महिला बंदियों की मुलाकात की पर्ची पुकारी जाने लगी तो जानकारी प्राप्त करने बाद पता चला कि उनसे मुलाकात करने की कोई पर्ची नहीं लगी। दोपहर तक बेसब्री से इंतजार करने के बाद उन्हें मुलाकात से मायूस होना पड़ा। उधर जेलर ऋतिक प्रियदर्शी ने सिर्फ इतना ही बताया कि उन्हें सामान्य बंदियों की तरह ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनसे आज कोई भी मिलने नहीं आया था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! पीलीभीत में 10 हजार से ज्यादा एंट्री में गड़बड़ी
हॉरर और सस्पेंस से भरी है ‘418’, क्या अंत तक दर्शकों को डरा पाएगी फिल्म?
अमित त्रिवेदी का खुलासा: शिल्पा राव ने अनुराग कश्यप से मिलवाया था
कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल
संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस कल: जानें UN का इतिहास और उद्देश्य
यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

