SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने चुनाव आयोग के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को नोटिस जारी किये । मुख्य न्यायाधीश ने याचिका पर सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से टिप्पणी की, ” हम याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके आचरण के बारे में भी पूछेंगे।” गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को गांधी, कांग्रेस और विपक्षी दलों के कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने उच्चतम न्यायालय तक एक मार्च निकाला था और उसके वे उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल करने गये थे। इससे न्यायालय परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा के स्थिति बन गयी थी।

सुखबीर सिंह संधू - विकिपीडिया

सुखबीर सिंह संधू

याचिकाकर्ताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ममता तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के एम ए बेबी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के डी. राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ईटी. मुहम्मद बशीर शामिल हैं। विदुथलाई चिरुथाइगल काची के अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू भी याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल SIR प्रक्रिया का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव में मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम काट दिये हैं। वे इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे है। न्यायालय ने अल हिंद मुस्लिम इत्तेहाहुल मुसलमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने भी SIR के विरुद्ध न्यायालय में अलग अलग याचिकाएं दायर की हैं।

Kerala MP asks UGC chairman to extend PhD thesis submission date for batches affected by COVID-19

ईटी. मुहम्मद बशीर

याचिकाकर्ताओं ने SIR कराने के संबंध में चुनाव आयोग के 24 जून, 2025 के फैसले के रिकॉर्ड को तलब किये जाने और यह तय करने का अनुरोध किया है कि इस प्रक्रिया में नियम कायदे का पालन हुआ है या नहीं । याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि इस मामले में यह न्यायिक समीक्षा भी की जाए कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और पदावधि) अधिनियम, 2023 के तहत आयोग की निर्णय प्रक्रिया में सामूहिक दायित्व और दस्तावेजी निर्णय लेने की व्यवस्था का अनुपालन हुआ या नहीं।

याचिकाकर्ताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाने तथा मतदाता सूची डेटाबेस का ऑडिट करने के लिए उच्चतम न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की भी मांग की है। याचिकाकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों और उन्हें हटाने के कारणों की बूथ-वार जानकारी दिये जाने, नाम हटाने से पहले नोटिस और सुनवाई , नाम वापस जोड़ने की व्यवस्था किये जाने, चुनाव वाले राज्यों में पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाये जाने और जब तक यह मामला चल रहा है, तब तक पूरे देश में SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग की है।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

12 वीं की छात्रा प्रिया द्विवेदी बनी एक दिन की DM ,सुनीं फरियादें

New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में खुली मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ लिखना अनिवार्य

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 15 अक्टूबर 2026 से नई व्यवस्था लागू होने की खबर है। इसके तहत मिठाई की दुकानों पर खुले में बिक्री के लिए रखी जाने वाली मिठाइयों पर भी उनकी सेवन की अंतिम तारीख यानी ‘यूज बाय डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि […]

Read More