
- शराब पीने से मना करने पर दिया वारदात को अंजाम
- बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, खूनी पिता पुलिस हिरासत में
- धनुवासाड़ गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी
- पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर
Lucknow: जमीन विवाद, प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह या फिर कोई और वजह को लेकर अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई सनसनीखेज का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित धनुवासाड़ गांव निवासी राधाकृष्ण शराब पीने से मना करने पर बुधवार देर रात अपनी 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी पर कहर बनकर बरस पड़ा और रस्सी से गला कसकर मौत की नींद सुला दिया।
चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बेटा-बेटी भागकर कमरे में पहुंचे तो रेखा देवी की दशा देख बेहाल हो गए। यह मंजर देख इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक और इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन की। घटना को अंजाम देने के बाद खूनी खेल खेलने वाले राधाकृष्ण को हिरासत में ले लिया। घटना की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित धनुवासाड़ गांव निवासी राधाकृष्ण 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी, तीन बेटों व एक बेटी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि राधाकृष्ण शराब पीने का आदी है और नशे में धूत होकर आए दिन पत्नी व बच्चों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात राधाकृष्ण गौतम नशे में धूत होकर लड़खड़ाते हुए घर की दहलीज पर कदम रखा तो रेखा देवी पति की दशा देख शराब पीने के लिए मना किया तो वह बौखला गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
ये भी पढें
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक मारपीट के दौरान राधाकृष्ण गौतम ने रस्सी से गला कसकर रेखा देवी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घर में रेखा के अलावा तीन बेटों व एक बेटी है। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक बड़े बेटे प्रभात गौतम की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज आरोपित राधा कृष्ण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल में अवैध रूप से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिक काठमांडू में गिरफ्तार
पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल
पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल


2 thoughts on “मोहनलालगंज: गला कसकर पत्नी को बेरहमी से मार डाला”
Comments are closed.