किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले जाएंगे 1000 क्रय केंद्र

Lucknow
  • यूपी PCU के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार सिंह का साक्षात्कार
  • किसानों को मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश में खोले गए छह प्रशिक्षण केंद्र
  • प्रदेश के पश्चिम के जिलों में धान की खरीद शुरू, एक नवंबर से प्रदेश के अन्य जिलों में शुरू होगी खरीद

राकेश यादव निडर

Lucknow: किसानों की समृद्धि में ही सहकारिता की समृद्धि है। सहकारिता किसानों को मदद पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए 1000 क्रय केंद्र खोले जाने का लक्ष्य है। इस बार नौ लाख मेट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही किसानों को 9.40 का वार्षिक प्रीमियम देकर 50 हजार रुपए का जनता दुर्घटना बीमा दिया जा रहा था अब इसको बढ़ाकर 56 रुपए वार्षिक प्रीमियम देकर किसान तीन लाख रुपए का बीमा कर सकेंगे। यह बात उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन (PCU) के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार सिंह ने बातचीत करते हुए कही।

बेचने के कितने दिन बाद मिलेंगे किसानों को पैसे? कितना होगा इस बार समर्थन मूल्य, धान खरीदी की 5 बड़ी बातें - 5 key facts about paddy procurement how many days after

सिंह ने बताया कि सहकारिता सदैव किसानों की मदद के लिए तत्पर रहती है। अभी तक किसानों को जनता दुर्घटना बीमा योजना के तहत 9.40 वार्षिक प्रीमियम देकर 50 हजार रुपए का बीमा करवाता था। अब इसको बढ़ाकर 56 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर तीन लाख रुपए तक कर दिया गया है।

Rajesh Kumar Singh is the new Defence Secretary, India

प्रबंध निदेशक ने बताया कि किसानों की आर्थिक स्थित को देखते हुए 50 के गुणांक से छह श्रेणियों बनाई गई है। इसमें किसान 18.80 रुपए देकर एक लाख, 28.10 रुपए देकर 1.50 लाख, 37.40 रुपए देकर दो लाख और 46.75 रुपए देकर 2.50 लाख रुपए का भी जनता दुर्घटना बीमा करा सकता है। इस व्यवस्था आपात स्थिति में किसान के परिजनों को मदद मिल सकेगी।

CPU के प्रबंध निदेशक ने एक सवाल के जवाब में बताया कि किसानों को मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश में छह प्रशिक्षण केंद्र खोले गए है। प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, इटावा, महोबा, अयोध्या और वाराणसी में खोले गए केंद्रों में किसानों और सहकारिता कर्मियों को आधुनिक और नई तकनीकी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये भी पढें

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

किसानों को ऋण उपलब्ध कराए जाने पर कि गई व्यवस्था के सवाल पर MD राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत वर्ष 16 लाख किसानों को तीन प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा का ऋण दिया जा चुका है।

15 हजार करोड़ का लोन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था पर किए सवाल पर उन्होंने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा और बरेली मंडल के जिलों में 12 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। शेष में एक नवंबर से खरीद शुरू हो जाएगी। गत वर्ष पश्चिम में 293 केंद्र बनाए गए थे इस वर्ष इन्हें बढ़ाकर 360 कर दिया गया है। जहां तक रही पूरे प्रदेश की बात तो गत वर्ष 982 केंद्र बने थे इस वर्ष 1000 केंद्र स्थापित किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस बार नौ लाख मेट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

योगी का सपा पर हमला: माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

यूपी में एक और IAS अधिकारी पर अवमानना का आरोप तय

 

Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस ने नवरात्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों में बांटी सामग्री

मिशन शक्ति के तहत नवरात्र में महिला सुरक्षा-अधिकारों पर भी किया जागरूक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवा पुलिस ने नवरात्र के महापर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत एक मानवीय पहल की। पुलिस ने क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच जरूरी सामान बांटा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज

इनाम घोषित होते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने रायबरेली समेत सीमावर्ती जिलों में तेज की तलाश अधिकतर यूपी के नामजद आरोपितों का सुरक्षित ठौर है नेपाल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ का बहुचर्चित कैफे संचालक शिवा शर्मा मौत कांड की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली माडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि और […]

Read More
Education Uttar Pradesh

अर्पित के सम्मान से बढ़ा प्रतापगढ़ का गौरव

Pratapgarh: युवा साहित्यकार एवं विश्व रिकॉर्ड धारक अर्पित सर्वेश शुक्ला को उनकी साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया […]

Read More