
- चिनहट ACP सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट ने महिलाओं को किया गया जागरूक
- वस्त्र व मिष्ठान्न वितरित कर पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं का बढ़ाया मान
ए अहमद सौदागर
Lucknow: शारदीय नवरात्र पर्व के मौके यूपी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर में उपस्थित महिलाओं एवं माताओं-बहनों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा सहायता प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढें
यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे
कार्यक्रम के अंत में आगामी दशहरा व नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर उपस्थित महिलाओं को साड़ियां, वस्त्र एवं मिष्ठान्न वितरित किए गए तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
भारत-आसियान रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे: राजनाथ सिंह
सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, दर 11.39% पर पहुंची
सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात


One thought on “चिनहट: मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्र पर्व पर वन स्टॉप सेंटर”
Comments are closed.