
DM बोले- जिले में फिलहाल कोई खतरा नहीं
वाल्मीकि नगर बैराज के जलप्रवाह की लगातार निगरानी, सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj : नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन के कारण स्यार नदी (उंगिलुंग खोला) में बना प्राकृतिक अवरोध अचानक टूटने से फ्लैश फ्लड की घटना सामने आई है। इससे नेपाल के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर जिले की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह घटना महराजगंज जिले से लगभग 150 से 180 किलोमीटर उत्तर दिशा में नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में हुई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इसका महराजगंज की सीमा में कोई विशेष प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन संभावित परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
डीएम ने बताया कि वाल्मीकि नगर बैराज के जलस्तर और जलप्रवाह की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और जलप्रवाह में किसी भी असामान्य बदलाव की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित बाढ़ की
स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाएं भी तैयार रखी गई हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार
एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा
12 राशियों का राशिफल, जानें आज क्या होगा खास
मुठभेड़:तीन जिलों में चार बदमाश घायल
काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला


One thought on “नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट”
Comments are closed.