
DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में की पैदल गश्त
मातहतों के साथ DSP पूर्वी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा
ए अहमद सौदागर
Lucknow : रविवार को नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है और आगामी बीस अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजधानी पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनजर रविवार शाम DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं बम निरोधक दस्ते के साथ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया।

इस दौरान DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सुरक्षा को लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वस्तुओं की संघन चेकिंग की गई और सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहार के दौरान हर समय पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
मोहनलालगंज: लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग
काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन
कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?
‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
Gorakhpur शिक्षक MLC चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिए निर्देश

