CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

Ranchi

नया लुक ब्यूरो

Ranchi: अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है।

ये भी पढें

रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 18 सितंबर को बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थे। रिपोर्टों के अनुसार रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें BiPAP मशीन पर शिफ्ट किया गया और वे पिछले कुछ दिनों से बेहोशी की हालत में थीं।

झारखंड: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज - cm hemant soren mother passes away ranchi ntc drmt - AajTak

विशेषज्ञों से परामर्श

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रूपी सोरेन का इलाज पहले से ही देश के बड़े संस्थानों – दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल और हैदराबाद के AIG अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की सलाह पर चल रहा था। शुरुआती जांच में छाती में संक्रमण की बात सामने आई थी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन लगातार अस्पताल पहुंचकर मां के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे और अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले DGP नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

 

 

Spread the love

One thought on “CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Religion

आठ अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध: जानें तर्पण-पिंडदान का शुभ मुहूर्त और विधि

New Delhi: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आठ अक्टूबर 2026, गुरुवार को त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन पितरों का निधन त्रयोदशी तिथि को हुआ हो, उनके लिए इस दिन श्राद्ध कर्म किया जाता […]

Spread the love
Read More
Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान Mumbai : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक […]

Spread the love
Read More