
Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन
New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a को आकर्षक कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 39,999 रुपये तक पहुंच रही है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर इसकी कीमत और कम हो सकती है।
Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 9 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए होने जा रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग बैंक ऑफर, डिस्काउंट और एक्सचेंज डील देखने को मिल सकती हैं। Pixel 10a भी इस सेल में चर्चा में है।
Pixel 10a में मिलता है 120Hz डिस्प्ले
https://www.nayalook.com/2026/10/06/air-marshal-ashutosh-dixit-is-the-new-iaf-chief-he-possesses-extensive-flying-experience-nayalooknew
Google Pixel 10a में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने का दावा किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का कॉन्फिगरेशन दिया गया है।
कैमरा सेटअप भी खास
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है, जो 120 डिग्री तक का फील्ड ऑफ व्यू कैप्चर कर सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Google के Pixel फोन कैमरा प्रोसेसिंग के लिए भी जाने जाते हैं, ऐसे में इस मॉडल पर भी यूजर्स की नजर बनी हुई है।
5100mAh बैटरी के साथ 5G सपोर्ट
Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।
फोन का वजन करीब 183 ग्राम बताया गया है। ऐसे में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ यह डिवाइस Flipkart की सेल में खरीदारों का ध्यान खींच सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर
गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल
हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको
दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा
आर्थिक लक्ष्यों को मजबूती दे रही भारत की विदेश नीति
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल
सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश

