चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों का आरोप उनके बेटे की हत्या कर शव कस्बा चिनहट में फेंक दिया

इंस्पेक्टर चिनहट के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

दो दिन पहले सृष्टि ज्वैलर्स के सामने संदिग्ध हालात में संदीप सोनी की मिली थी लाश

ए अहमद सौदागर

Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कस्बा स्थित सृष्टि ज्वैलर्स के पास एक युवक की लाश मिली थी। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लिया तो मृतक की पहचान चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड स्थित न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय संदीप सोनी पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई।

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घरवालों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और अपने सगे-संबंधियों के साथ एकत्र होकर मंगलवार शाम एल्डिको तिराहे पर रोड जाम लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उनके बेटे संदीप सोनी को उसी के कुछ दोस्तों ने बुलाकर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया।

खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
चिनहट पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक रंजिश सहित कई दिशाओं में छानबीन की जा रही है।

सनद रहे कि पांच अक्टूबर 2026 की सुबह चिनहट बाजार में सृष्टि ज्वैलर्स के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली तो शव की शिनाख्त चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड स्थित न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी संदीप सोनी के रूप में हुई।

शव की पहचान होने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को जैसे ही शव का पोस्टमार्टम हुआ तो परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और शाम को पहले मंत्री आवास उसके बाद एल्डिको तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वारदात से आक्रोशित घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने किसी तरह नाराज प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घरवालों ने डूडा कॉलोनी निवासी निवासी प्रियांशु नाम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को प्रियांशु और उसके अन्य साथियों ने बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शोभा सोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति संदीप सोनी चार अक्टूबर को कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकले थे।

तीन महीने पहले संदीप की हुई थी शादी

बताया गया कि गिरधारी लाल के दो बेटे संदीप सोनी व तुषार सोनी हैं। संदीप बड़ा बेटा था और उसकी तीन महीने पहले शोभा सोनी से शादी हुई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक नामजद आरोपी की तलाश में उनकी टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

ईरान को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता? UK से हटाए गए B-1 बमवर्षक

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

 

 

Spread the love

Business homeslider Uttar Pradesh

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a […]

Spread the love
Read More
UP Elections 2027
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर बड़ा फोकस Lucknow : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर कई दिनों से जारी सियासी अटकलों पर अब विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी ने आखिरकार तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव और […]

Spread the love
Read More
Crime News

गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल

गली-मुहल्ले में तस्कर चला रहे कुटीर उद्योग की तरह अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow : आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग […]

Spread the love
Read More