
गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां
करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा
ए अहमद सौदागर
Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा किसी प्लाट में नहीं बल्कि बकायदा जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सीता कालोनी में किराए के मकान में करीब आधे साल से चल रहा था और स्थानीय पुलिस बेखबर रही।
स्थानीय पुलिस की गश्त और सक्रियता की उस दिन पोल खुली तब देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी की स्पेशल टीम ने रविवार सुबह तड़के उक्त कालोनी में छापेमारी कर अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया कर मौके से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया तो लखनऊ पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सक्रियता को बेनकाब कर दिया। सवाल है कि तस्कर सीता कालोनी में रहकर अवैध गोरखधंधे को अंजाम देता रहा और स्थानीय पुलिस ऊंघ रही थी। बताते चलें कि इस बड़ी कार्रवाई की शुरुआत 16 सितंबर 2026 को दिल्ली के बेगमपुर से हुई थी।
ये भी पढें
अनंत अंबानी ने शुरू की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल, 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद
दिल्ली पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार से मादक पदार्थ की सप्लाई करने पहुंचे लक्षमण हुड्डा को तीन सौ ग्राम अवैध हेरोइन व तीन लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्य को 17 सितंबर को सोनीपत हरियाणा से अनिल उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूर्व में पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित सीता कालोनी में चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ मौके से बबलू नाम के तस्कर को पकड़ा तो पता चला कि यह तो बड़े पैमाने पर अवैध हेरोइन बना रहा था। पुलिस को मौके से 6.275 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, 2.504 किलो ग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक और अवैध मादक पदार्थ बनाने का उपकरण मिला था।
अवैध मादक पदार्थों की मंडी बनी राजधानी
राजधानी लखनऊ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए मानो मंडी की तरह उभर कर सामने आई। यहां चोरी-छिपे रहकर तस्कर अंतरराज्यीय स्तर गोरखधंधे को अंजाम देते हैं। रविवार को सीता कालोनी स्थित एक मकान से एक तस्कर दबोचा गया तो सच सामने आया कि अरे यहां तो बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि यह सिंडिकेट अपने भरोसे के लोगों से यूपी के अलावा अन्य राज्यों तक अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं।
ये भी पढें
काला धंधा: अवैध मादक पदार्थों के गोरखधंधे ने उड़ाए पुलिस के होश
राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की जड़ें बेहद गहरी है। फर्जी नाम-पते के जरिए रह रहे तस्करी करने वाले तस्करों का गोरखधंधा पकड़ा गया तो यह सच एक बार फिर सामने आया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने तस्करों के होश उड़ा दिए, लेकिन अवैध कारोबार करने वाले तस्करों पर नकेल कसने में स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हुई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अनंत अंबानी ने शुरू की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल, 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद
धनतेरस से पहले सोने के भाव में बड़ी गिरावट? जानें क्या है अनुमान
दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा


One thought on “दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब”
Comments are closed.