
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 IAS अधिकारियों के साथ 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया। नई तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, कुलसचिवों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आयुक्त बनाया गया है। नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक PCF की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. चंद्र भूषण को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।
ये भी पढें
नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन
इसी क्रम में सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा, ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी मऊ और विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज, अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक PCDF और प्रकाश बिन्दु को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। वहीं माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म तथा डॉ. उज्जवल कुमार को इसी विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढें
Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे
जे. रीभा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अर्चना गहरवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव और रीना सिंह को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का कुलसचिव बनाया गया है।
23 PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
सरकार ने 23 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। चंद्रेश कुमार को देवरिया का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है। ज्ञानेन्द्र विक्रम को संतकबीरनगर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और लवी त्रिपाठी को सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढें
राजेश कुमार को नगर निगम मेरठ में अपर नगर आयुक्त और पुष्पेंद्र पटेल को रामपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। अर्पित गुप्ता को बांदा स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
विजय शंकर को कुशीनगर स्थित महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को दुग्ध आयुक्त कार्यालय में संयुक्त दुग्ध आयुक्त और बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: CM योगी
Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनी जाती है जीमूतवाहन और चील्हो-सियारिन की कथा?
Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे


One thought on “UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले”
Comments are closed.