किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

Lucknow: गांधी जयंती की छुट्टी के दिन बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में आज पुस्तक मेले में सुबह से ही युवाओं का उमड़ना शुरू हो गया था। वंदे मातरम् की थीम को समर्पित मेले में नयी किताबें खूब हैं।

प्रभात के स्टाल पर नयी किताबों में कानून व्यवस्था पर चर्चित पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह की संघर्ष, राम बहादुर राय पर हेमंत शर्मा के संपादन में निकली अस्सी के रात साहब, माओवाद के अनकहे अनजाने पक्षों पर राजीव रंजन रचना नायडू की तेरा राज नहीं आयेगा रे, डा.सरवन सिंह बघेल श्रवण की चरैवेति के अलावा इकिगाई की भारतीय चेतना और साक्षात्कार मार्गदर्शन पर आधारित पूर्व IAS अरविंद कुमार सिंह की साक्षात्कार दर्पण पसंद की जा रही हैं।

राजपाल के यहां आदिवासी नरसंहार पर आधारित हरिराम मीणा का उपन्यास धूणी तपे तीर, 1857 क्रांति के नरसंहार पर भगवंत अनमोल की बावनी इमली, देवदत्त पटनायक की भारतीय धार्मिक सांस्कृतिक परम्पराओं में कमल महत्वपूर्ण हैं। राजकमल के स्टाल पर कथेतर साहित्य में नारी मुक्ति पर मृणाल पाण्डे की उड़ती स्त्री, यात्रा वृत्तांतों पर मनीषा कुलश्रेष्ठ की मेघदूत की राह के पथिक और शांत्वना दूबे तिवारी की मेरी न्यूयार्क डायरी और नेहा दीक्षित अनुवादित कोई एक सईदा पसंद की जा रही हैं।

ये भी पढें

गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

सुबह अनंत अनुनाद के काव्य समारोह से पहले आर्थर्स अड्डा के संयोजन में अदिति कुमार, उषा कुमार, विनीत के त्रिपाठी और विजय पाल सिंह ने अपनी किताबों पर चर्चा की। रेखा अग्रवाल ने भजन सुनाए।  दोपहर बाद शैलेन्द्र जसराज की दो किताबों ‘कहानी फिर कभी’ और ‘कोई गीत सुबह के गाता है’ पर फ्लाईड्रीम्स की ओर से लेखक और अन्य विद्वानों ने बात रखी। उत्कर्ष की काव्य गोष्ठी से पहले सुम्बुल सिद्दीकी की अंग्रेजी किताबों इकोज आफ रेजिलियंस और अनब्रोकेन ग्लो पर बात की गयी।

दूसरे मंच पर साहित्य सभा की परिचर्चा में संजय जायसवाल, सर्वेश अस्थाना आदि ने अपने वक्तव्य रखे। पुस्तक प्रेमियों ने रचनाएं सुनायीं। रोज सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक जारी इस मेले में खरीदी गई हर पुस्तक पर कम से कम 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।  पुस्तक मेले के सहयोगी संस्थान यूपी मेट्रो, रेडियोसिटी, ओरिजिंस, किरण फाउंडेशन, ज्वाइन हैंड्स फाउंडेशन, लोकआंगन, विश्वम् फाउंडेशन, विजय स्टूडियो, गोल्डेन ग्रास और कविता किस्से कहानियां हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कलिनिनग्राद पर पुतिन की परमाणु चेतावनी, NATO से बढ़ा तनाव

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

गांधी जयंती पर कालीचरण PG कॉलेज में कार्यक्रम, वृक्षारोपण और भाषण प्रतियोगिता

1200 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने मारी बाजी, शैलेश और राहुल रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर

 

 

Spread the love

One thought on “किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More
1
Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर पुलिस मुख्यालय में समारोह आयोजित

DGP ने अर्पित की बापू के चित्र पर श्रद्धांजलि Lucknow:  दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 157वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर, लखनऊ विस्तार में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा गॉधी […]

Spread the love
Read More