Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंची

Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत के खाते में कई पदक आए और बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को करीबी मुकाबले में तीन-दो से हराया। इस जीत के साथ भारत की पदक संख्या 73 तक पहुंच गई।

परवीन हुड्डा ने रोमांचक मुकाबले में जीता गोल्ड

परवीन हुड्डा के लिए 65 किलोग्राम वर्ग का फाइनल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और फैसला बेहद करीबी रहा। आखिरकार भारतीय मुक्केबाज ने तीन-दो के स्प्लिट डिसीजन से मुकाबला अपने नाम किया। परवीन ने पूरे मुकाबले के दौरान धैर्य बनाए रखा और महत्वपूर्ण मौकों पर प्रभावी पंच लगाए। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की ली शू को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

बॉक्सर परवीन हुड्डा पर वाडा ने लगाया बैन, भारत ने पेरिस ओलिंपिक का कोटा  गंवा दिया - parveen hooda suspension 14 months india olympic quota 57 kg  women qualifier - Navbharat Times

लवलीना बोरगोहेन ने भी दिलाया स्वर्ण

परवीन से पहले भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की बाओ जियाई को पाँच-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। लवलीना के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ वह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली मैरी कॉम के बाद दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बनीं। इससे भारत को महिला बॉक्सिंग में 12 साल बाद एशियन गेम्स गोल्ड मिला।

Lovlina Borgohain Qualifies for Asian & Commonwealth Games 2026 | Patiala  Trialsलवलीना बोरगोहेन

तीरंदाजी में भी भारत का शानदार प्रदर्शन

एशियन गेम्स के इस दिन तीरंदाजी में भी भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम अनिल मोहोद की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को पाँच-तीन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियन गेम्स के महिला रिकर्व टीम इवेंट में भारत का पहला गोल्ड बताया गया है। इसके अलावा पुरुष रिकर्व टीम में धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे ने रजत पदक हासिल किया। मिश्रित रिकर्व टीम में कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने भी सिल्वर जीता।

ये भी पढें

CM विजय बने बस कंडक्टर, महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा

सेलिंग और सेपकटकरॉ में भी मिले पदक

भारत की नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पुरुषों के क्वाड्रेंट सेपकटकरॉ मुकाबले में भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह एशियन गेम्स के मौजूदा चरण में भारत के लिए बॉक्सिंग, तीरंदाजी, सेलिंग और अन्य खेलों से लगातार पदक आ रहे हैं। दो अक्टूबर के अपडेट में भारत की पदक तालिका में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की संख्या लगातार बढ़ी है।

भारत की नजरें आगे के मुकाबलों पर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के कई मुकाबले अभी बाकी हैं। कुश्ती और हॉकी समेत विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में बने हुए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

CM विजय बने बस कंडक्टर, महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा

नुसरत भरूचा अस्पताल में भर्ती, बाली हादसे में रीढ़ की हड्डी में आई चोट

गांधी जयंती पर नौतनवां में शान से लहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा

 

 

 

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत ने कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी समेत कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और […]

Spread the love
Read More
ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More
Sports

‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 2027 के विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन रोहित ने साफ […]

Spread the love
Read More