
Lucknow: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के GPO स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ और ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सुना और उनका उत्साहवर्धन किया।
CM योगी ने दी ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को स्वदेशी और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
ये भी पढें
खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गांधी के विचारों को अपनाने का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रासंगिक हैं। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद
पुष्पांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, डॉ. नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गांधी जयंती: बापू के चश्मे से झांकती खोखली सियासत
पाकिस्तानी पायलट के भारत में विमान उड़ाने पर क्या हैं नियम? जानिए पूरी जानकारी
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नाका हिंडोला: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे मां को उतारा मौत के घाट


One thought on “गांधी जयंती पर CM योगी ने बापू को किया नमन, दी शुभकामनाएं”
Comments are closed.