झांसी मंडल की वाणिज्यिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि

Jhansi

सितंबर 2026 में कुल आय 199.64 करोड़ रुपये

Jhansi: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, प्रभावी वाणिज्यिक प्रबंधन, बेहतर टिकट जांच, माल ढुलाई को बढ़ावा देने तथा आय के विभिन्न स्रोतों को सुदृढ़ करने के परिणामस्वरूप सितंबर 2026 में वाणिज्यिक आय के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर 2026 में मंडल की कुल वाणिज्यिक आय 199.64 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2025 में प्राप्त 168.36 करोड़ रुपये की तुलना में 31.28 करोड़ रुपये अधिक है। इस प्रकार कुल वाणिज्यिक आय में 18.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यात्री आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर 2026 में यात्री आय 97.89 करोड़ रुपये रही, जबकि सितंबर 2025 में यह 77.66 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार यात्री आय में 20.23 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 26.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बेहतर यात्री यातायात, प्रभावी टिकट जांच तथा यात्री सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार को इस वृद्धि का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

ये भी पढें

एथनॉल से वाहन नुकसान का दावा तथ्यों पर आधारित नहींः गडकरी

माल ढुलाई से होने वाली आय में भी सकारात्मक प्रदर्शन रहा। सितंबर 2026 में गुड्स फ्रेट से 92.05 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि सितंबर 2025 में यह 83.45 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार माल ढुलाई आय में 8.60 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज करते हुए 10.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मंडल द्वारा माल परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाने, ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

इसी प्रकार अन्य कोचिंग आय के क्षेत्र में भी मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर 2026 में अन्य कोचिंग से 7.40 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो सितंबर 2025 में प्राप्त 6.22 करोड़ रुपये की तुलना में 1.18 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें 18.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

ये भी पढें

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

टिकट जांच से प्राप्त दंड आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2025 में टिकट जांच से 2.00 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जो सितंबर 2026 में बढ़कर 2.70 करोड़ रुपये हो गई। इस प्रकार इस मद में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मंडल द्वारा नियमित एवं सघन टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वाणिज्यिक आय के अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। सितंबर 2026 में विविध आय 2.29 करोड़ रुपये रही, जबकि सितंबर 2025 में यह 1.03 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार विविध आय में 122.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं वाणिज्यिक प्रचार से होने वाली आय 0.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 0.75 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें 294.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। खानपान से प्राप्त आय भी सितंबर 2025 के 0.31 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर 2026 में 0.83 करोड़ रुपये हो गई, जो 167.74 प्रतिशत की वृद्धि है।

ये भी पढें

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

झांसी मंडल में यात्री यातायात में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर 2026 में कुल 40.83 लाख यात्रियों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया, जबकि सितंबर 2025 में यात्रियों की संख्या 36.03 लाख थी। इस प्रकार यात्री संख्या में 4.80 लाख की वृद्धि के साथ 13.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, माल ढुलाई के नए अवसर विकसित करने तथा आय के विभिन्न स्रोतों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सितंबर 2026 के वाणिज्यिक प्रदर्शन के आंकड़े झांसी मंडल में विभिन्न आय क्षेत्रों में हो रही सकारात्मक प्रगति को दर्शाते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एथनॉल से वाहन नुकसान का दावा तथ्यों पर आधारित नहींः गडकरी

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

दवा लेते समय कितना पानी जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया सही तरीका

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

 

 

 

 

Spread the love

Health Uttar Pradesh

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

नाव से गांव में पहुंचे DM SP और विधायक अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: बाढ़ का पानी हटने के साथ ही सोहगीबरवा क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण और जलजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित […]

Spread the love
Read More
Nautanwa, Maharajganj
Uttar Pradesh

नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया और कुशल संचालन राजन शुक्ला द्वारा किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज नौतनवां विधानसभा के […]

Spread the love
Read More