रूसी सेना में भर्ती पर सरकार की सख्त चेतावनीः ‘यह जानलेवा और खतरनाक’

 शाश्वत तिवारी

New Delhi: रूसी सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की भर्ती की लगातार आ रही खबरों के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर बेहद सख्त चेतावनी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने एक ताजा एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में शामिल होने के प्रति आगाह किया है और इसे एक ‘जानलेवा और खतरनाक रास्ता’ करार दिया है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले दो वर्षों के दौरान सरकार ने कई अवसरों पर इस तरह के कदम में निहित गंभीर जोखिमों और खतरों को रेखांकित किया है। सरकार ने समय-समय पर भारतीय नागरिकों को विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशते समय अत्यधिक सावधानी बरतने और अप्रमाणित एजेंटों या गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा दिए जाने वाले किसी भी नौकरी के प्रस्ताव के झांसे में न आने की सख्त सलाह दी है।

मंत्रालय ने कहा हमारे सामने ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें लोग अपनी मर्जी से रूसी सेना में शामिल होने के ऑफर ढूंढते हैं, यह सोचकर कि उन्हें इससे आर्थिक लाभ होगा और बाद में वे भारत सरकार से संपर्क करके वहां से निकल सकेंगे। हम फिर से कहते हैं कि यह एक खतरनाक रास्ता है और सरकार इसकी कड़ी मनाही करती है।

बयान में कहा गया है ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं, जिनमें लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने, रूसी पासपोर्ट लेने और फिर रूसी सेना में भर्ती होने के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

ये भी पढें

यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 87 नए इंटरसेप्टर वाहन

कुछ लोगों ने तो भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना ही ऐसा कर लिया है, क्योंकि वे थोड़े समय के पैसे के फायदे के लालच में आ गए थे। सलाह दी जाती है कि लोग ऐसे कामों की गंभीरता को समझें और उन जानलेवा खतरों को भी समझें, जिनमें वे खुद को डाल रहे हैं।

सरकार भारतीय नागरिकों को सलाह देती है कि वे ऐसे काम न करें।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार रूसी सेना में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, भलाई और उन्हें जल्द से जल्द वहां से वापस लाने के लिए रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

श्राद्ध कर्म में इन नियमों का रखें ध्यान, जानिए कुछ खास मान्यताएं

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को PM मोदी ने कहा- हैपी बर्थडे

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट

 

 

International

कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट समेत तीन आतंकी ढेर

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला […]

Read More
Washington
International

अमेरिका में हवाई संकट, हजारों उड़ानें प्रभावित; जानिए वजह

Washington: अमेरिका में इन दिनों हवाई यातायात व्यवस्था गंभीर तकनीकी समस्या से जूझ रही है। पुराने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क में हुए बदलाव के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर असर पड़ा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हजारों फ्लाइट्स के संचालन में रुकावट आने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना […]

Read More
Kathmandu
International

काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का मुख्य सदस्य होने का दावा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल में करीब 22 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह 14 नवंबर को थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसपी एवं प्रवक्ता दुर्गा राज […]

Read More