
JioSilver : अब चांदी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। JioFinance ऐप पर डिजिटल चांदी खरीदने की सुविधा शुरू हो गई है। कंपनी ने JioSilver लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक महज ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ग्राहक ₹10 से लेकर ₹1 लाख तक की डिजिटल चांदी खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी की बराबर मात्रा में वास्तविक चांदी सुरक्षित रखी जाएगी।
लाइव कीमत देखकर खरीद और बिक्री की सुविधा
JioSilver में ग्राहकों को चांदी की लाइव कीमत देखने की सुविधा मिलेगी। ग्राहक अपनी पसंद के भाव पर डिजिटल चांदी खरीद सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे बेच भी सकते हैं। बिक्री से मिलने वाली रकम सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा, जो लोग नियमित रूप से छोटी रकम निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक Silver SIP का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
डिजिटल चांदी को फिजिकल सिल्वर में बदल सकेंगे
JioSilver में खरीदी गई डिजिटल चांदी को केवल ऐप पर रखने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक अपनी जमा डिजिटल चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर कॉइन में बदल सकेंगे। इसके अलावा ग्राहक सीधे फिजिकल सिल्वर कॉइन भी खरीद सकते हैं। कंपनी के अनुसार, फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच NABL से मान्यता प्राप्त लैब में की जाएगी।
स्टोरेज की चिंता के बिना चांदी में निवेश
जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि JioSilver के जरिए ग्राहकों के लिए चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को स्टोरेज की चिंता के बिना डिजिटल तरीके से चांदी खरीदने और बेचने की सुविधा देना है।
खरीदारी पर मिलेंगे JioPoints
JioSilver के जरिए चांदी खरीदने पर ग्राहकों को JioPoints भी मिलेंगे। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और अन्य उपलब्ध ऑफर्स के लिए किया जा सकेगा। JioFinance ऐप पर पहले से डिजिटल गोल्ड की सुविधा मौजूद है। अब कंपनी ने इसमें डिजिटल सिल्वर को भी जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड और सिल्वर दोनों में निवेश का विकल्प मिल गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
गणेशोत्सव में बियॉन्ड स्नैक की खास एंट्री, केले के चिप्स ने बटोरीं सुर्खियां
सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार
दिवाली से पहले ऐसे उगाएं गेंदे का पौधा, छोटे गमले में खूब आएंगे फूल
कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर


3 thoughts on “₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver”
Comments are closed.