
Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है।
मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर इलाके का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान करीब 70 वर्षीय सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस को बुधवार सुबह करीब पांच बजे घटना की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ये भी पढें
लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी
घर में ही मिला शव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राकेश अग्रवाल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना के समय उनकी पत्नी घर के दूसरे कमरे में सो रही थीं। उन्हें वारदात की जानकारी बाद में हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घर में हत्या की वारदात किस परिस्थिति में हुई और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।
ये भी पढें
दो दिन पहले रखा गया था नया नौकर
मामले में पुलिस का संदेह घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू नौकर पर है। बताया जा रहा है कि परिवार ने घटना से करीब दो दिन पहले ही इस व्यक्ति को काम पर रखा था। वारदात के बाद से वह घर से गायब है और उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
FSL और क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत ने UN में आतंकवाद और बहुपक्षवाद पर रुख स्पष्ट किया
सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’


One thought on “भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार”
Comments are closed.