JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ बुजुर्ग माता-पिता पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करने के लिए कर सकते हैं।

लोकेशन और बैटरी का मिलेगा अलर्ट

JioShield के जरिए माता-पिता अपने बच्चे या बुजुर्ग परिवार के सदस्य की लोकेशन देख सकेंगे। फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिल सकेगा। किसी आपात स्थिति में SOS अलर्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों तक मदद का संकेत पहुंचाया जा सकेगा। बच्चों के लिए इसमें ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़ी सुविधाएं भी दी गई हैं। माता-पिता यह मैनेज कर सकेंगे कि बच्चे किन ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और फोन पर कितना समय बिताते हैं।

JioShield में ऐसे करें सेटअप

JioShield को इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता के फोन में JioThings और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप को कनेक्ट करने के बाद माता-पिता अपने फोन से लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट से जुड़ी सेटिंग्स को मैनेज कर सकेंगे। इस तरह एक ही प्लेटफॉर्म से बच्चों की ऑनलाइन और ऑफलाइन सुरक्षा से जुड़े कई फीचर्स को नियंत्रित किया जा सकेगा।

सालाना ₹1,000 में JioShield

JioShield की सालाना कीमत ₹1,000 रखी गई है। यानी सालभर की लागत को महीने के हिसाब से देखें तो यह करीब ₹83 प्रति माह बैठती है। हालांकि, जियो की 10वीं सालगिरह के ऑफर के तहत ग्राहकों को कुल ₹1,000 के Jio रिचार्ज वाउचर भी मिलेंगे। इसी वजह से कंपनी इसे प्रभावी रूप से मुफ्त बता रही है।लइसके अलावा ऑफर में 12 महीने का Canva Pro और 28 दिन का Unlimited 5G Upgrade भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, Canva Pro की कीमत ₹4,000 बताई गई है।

₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर मिलेंगे

ऑफर के तहत ₹1,000 के रिचार्ज वाउचर ₹100-₹100 के 10 वाउचर के रूप में दिए जाएंगे। इन वाउचर का इस्तेमाल ₹399 या उससे अधिक कीमत वाले Unlimited 5G प्लान के रिचार्ज पर किया जा सकेगा। यह ऑफर 26 सितंबर 2026 से उपलब्ध है।

इन डिवाइस पर चलेगा JioShield

JioShield का इस्तेमाल करने के लिए बच्चे या बुजुर्ग के फोन में Android 10 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम और एक्टिव Jio नंबर होना जरूरी है। माता-पिता के लिए JioThings ऐप फिलहाल Android पर उपलब्ध है, जबकि कंपनी के अनुसार iOS पर इसे एक अक्टूबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक ही सुरक्षा प्लेटफॉर्म

JioShield को इस तरह डिजाइन किया गया है कि परिवार के सदस्य बच्चों की लोकेशन और ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ बुजुर्ग माता-पिता की लोकेशन और सुरक्षा से भी जुड़े रह सकें। लोकेशन ट्रैकिंग, SOS और बैटरी अलर्ट जैसी सुविधाएं जरूरत के समय परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद कर सकती हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

नकली दवा रैकेट का सरगना अजरबैजान से लौटते ही गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ा

चाय पीने से पहले जान लें ये बातें, इन लोगों को हो सकती है परेशानी

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स”

Comments are closed.

New Delhi
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 958 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी […]

Spread the love
Read More
Business

भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

LNG train in India  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती से देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय रेलवे के लिए इसे वैकल्पिक ईंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ट्रेन में पहली […]

Spread the love
Read More
Petrol-Diesel Price Today
Business homeslider

आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव […]

Spread the love
Read More