Lucknow: भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह जी की 119वीं जयंती आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह जी का बलिदान और उनके विचार देश की युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणापुंज रहेंगे।
उन्होंने बहुत छोटी उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके भीतर देशभक्ति का जो जज्बा और वैचारिक स्पष्टता थी, उसने पूरे देश में क्रांति की अलख जगाई थी। आज के दौर में उनके सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद रखना और उस पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व MLC श्री राम गोपाल मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री अमित राय, श्री सर्वेश श्रीवास्तव, श्री मुन्ना लाल भारती आदि तमाम वरिष्ठ नेतागणों ने अमर शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]
Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाल मस्जिद के पास स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम […]
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। लखनऊ में पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य […]