
बीकेटी: जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज
भौली गांव में हुई घटना का मामला
-ए अहमद सौदागर
लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे बुजुर्ग को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित भौली गांव निवासी 65 वर्षीय बजरंगी यादव परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बजरंगी यादव को गांव में एक सरकारी आवास आवंटित था। पुराने मकान की छत से पानी टपक रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बजरंगी यादव छत की मरम्मत करने के लिए ऊपर चढ़े कि तभी मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दब कर बुजुर्ग बजरंगी यादव की मलबे में दब कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढें
उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी
मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा
महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews


One thought on “बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई”
Comments are closed.