
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश जायसवाल के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर लहुलुहान कर दिया।
ये भी पढें
140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत
हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही CO सिटी विनी सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ सिटी विनी सिंह के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर सरोसी गांव निवासी कारोबारी नरेश जायसवाल परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है शुक्रवार देर रात करीब पौने बारह बजे नरेश जायसवाल और पड़ोस में रहने वाले शहबान पुत्र रहमान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी खूनी रूप अख्तियार कर लिया।
CO सिटी विनी सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि झगड़े के दौरान पड़ोस में रहने वाले शहबान ने बुजुर्ग कारोबारी नरेश जायसवाल को चाकू मार दिया। चाकू लगते ही वह लहुलुहान कर गिर पड़े। पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में CO सिटी विनी सिंह का कहना है कि उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हमलावर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड
यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट


One thought on “उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी”
Comments are closed.