
गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने गुरुवार को गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद हुई है।
ये भी पढें
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बीते 30 जुलाई 2026 को मटियारी गांव के पास कांतिपुरम में रहने वाले विनय कुमार तिवारी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने कीमती सामान चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे CCTV फुटेज के आधार पर गुरुवार को उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक धीरेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह व कांस्टेबल विनय शुक्ला ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बाराबंकी जिले के माती थाना क्षेत्र स्थित जसमडा गांव निवासी धीरज पुत्र रघुनाथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर
Form 6 में बदलाव को लेकर विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
WPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, ल्यूक विलियम्स बने हेड कोच

