कस्टम्स मुख्यालय लखनऊ ने स्क्रैप मामले में बैठाई जांच

Maharajganj
  • शिकायतकर्ता से मांगा पक्ष, संबंधित अधिकारियों से पूछताछ शुरू
  • मुख्यालय सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
  • जांच रिपोर्ट और प्रगति के आधार पर होगी अगली कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: सीमा शुल्क (कस्टम्स) विभाग नौतनवां से जुड़े स्क्रैप के एक बहुचर्चित मामले में मुख्यालय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए औपचारिक रूप से जांच दल गठित कर पड़ताल आगे बढ़ा दी गई है।

ये भी पढें

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

मुख्यालय सूत्रों का कहना है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया के तहत शिकायतकर्ता को औपचारिक पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे संबंधित साक्ष्य और उनका पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके साथ ही, इस प्रकरण से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों से भी पूछताछ का सिलसिला शुरू हो चुका है। मामले से जुड़े तमाम दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढें

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

सूत्रों ने स्पष्ट किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने और जैसे-जैसे मामले में ठोस प्रगति सामने आएगी और उच्चाधिकारियों द्वारा स्थिति स्पष्ट की जाएगी। मुख्यालय सूत्रों ने यह भी साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी रहने के कारण संबंधित हलकों में हलचल तेज है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “कस्टम्स मुख्यालय लखनऊ ने स्क्रैप मामले में बैठाई जांच”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने नौ  यात्रियों की जान ले ली। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक पर कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा को बरामद करने […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

रायबरेली में अखिलेश की PDA यात्रा से पहले पोस्टर वॉर

Raebareli:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा से पहले रायबरेली में सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को प्रस्तावित यात्रा से पहले शहर और लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर सपा समर्थकों और विरोधियों की ओर से अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में जहां समर्थकों ने अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के […]

Spread the love
Read More