Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

700 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

सुबह करीब 10:25 बजे सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,054 के स्तर तक पहुंच गया। सेंसेक्स के ज्यादातर शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। सिर्फ टेक महिंद्रा और सन फार्मा मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में रहे। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस 4.42 फीसदी, एक्सिस बैंक 3.78 फीसदी और बजाज फिनसर्व 3.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, निफ्टी करीब 223 अंक टूटकर 23,223 के स्तर पर पहुंच गया। एनएसई पर भी बिकवाली का दबाव व्यापक रहा। करीब 2,233 शेयर लाल निशान में थे, जबकि सिर्फ 958 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

ये भी पढें

चुनाव आयोग की आड़ में फिर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला

बाजार खुलते ही निवेशकों को बड़ा झटका

गुरुवार को कारोबार की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 555 अंक गिरकर 74,272 पर खुला, जबकि निफ्टी 225 अंक टूटकर 23,221 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स की गिरावट बढ़कर करीब 631 अंक हो गई और यह 74,200 के नीचे चला गया। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ रुपये घटकर 479 लाख करोड़ रुपये के आसपास आ गया।

बाजार में गिरावट की क्या है वजह?

भारतीय बाजार में कमजोरी के पीछे कई घरेलू और वैश्विक संकेतों को देखा जा रहा है। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी हुई है। गिफ्ट निफ्टी भी कमजोरी का संकेत दे रहा था। यह करीब 23,312 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 137 अंक नीचे था।

ये भी पढें

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से चिंता

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि WTI करीब 91-92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। भारत के लिए कच्चे तेल की कीमतें अहम हैं, क्योंकि इसका असर महंगाई, रुपये और कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है।

अमेरिकी बाजार में भी दबाव

भारतीय बाजार के लिए ग्लोबल संकेत भी कमजोर रहे। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। डॉव जोन्स करीब 350 अंक गिरा, जबकि S&P 500 में करीब 0.75 फीसदी और नैस्डैक में करीब 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला।

ये भी पढें

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे एक दिन पहले बुधवार, 23 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 299 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 74,828 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 करीब 0.50 फीसदी चढ़कर 23,446 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 0.70 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.90 फीसदी चढ़ा था।

निफ्टी के लिए 23,500 का स्तर अहम

एंजेल वन के ओशो कृष्णन के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,500-23,580 का क्षेत्र तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर अहम है। वहीं, 23,350 से 23,000 के बीच का क्षेत्र महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन माना जा रहा है। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सचिन गुप्ता के मुताबिक, सेंसेक्स के लिए 74,300-75,300 की रेंज महत्वपूर्ण हो सकती है। 74,300-74,500 के आसपास सपोर्ट, जबकि 75,000-75,300 के बीच रेजिस्टेंस देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

One thought on “Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका”

Comments are closed.

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More
Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More