आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

Lucknow
  • गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम
  • घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद
  • पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर
  • DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर
  • कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, इलाके में फैली सनसनी
  • अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र स्थित शंभूपुर गांव में मंगलवार देर शाम उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब घर में पूजा-पाठ करा रही 40 वर्षीय पत्नी बबीता सिंह और साठ वर्षीय पंडित महेंद्र पाठक व 55 वर्षीय अखिलेश मिश्रा के ऊपर गोलियों की बौछार कर अरविंद सिंह ने हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद अरविंद सिंह बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले अरविंद और बच्चों को कमरे से सकुशल बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है। एक साथ तीन लोगों की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र स्थित शंभूपुर गांव निवासी अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि इस उनकी 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह मंगलवार शाम दो पंडितों महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा को बुलाकर घर में पूजा-पाठ करा रहीं थीं। अरविंद सिंह बाजार से घर लौटे तो वह आगबबूला हो गए और पूजा-पाठ कर रहे पंडितों से उनका आधार कार्ड मांग लिया। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पत्नी बबिता सिंह और दोनों पंडितों के बीच कहासुनी हो गई है और बात इतनी बढ़ गई कि तमतमाए अरविंद सिंह अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी बबिता सिंह के सीने में गोलियों की बौछार करने के बाद दोनों पंडितों को गोलियों से भून डाला।

ये भी पढें

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

बताया जा रहा है कि गोली लगते ही तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी अरविंद सिंह बच्चों सहित खुद को कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि कोई और अनहोनी न कर दे इसको लेकर पुलिस उसे कमरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बताया जा रहा है कि पति के बिना इजाजत के उनकी पत्नी बबिता सिंह 70 वर्षीय मां समला देवी, पांच वर्षीय बेटी परी, छह वर्षीय बेटे लक्खा और सात महीने की बेटी के साथ पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा व उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित को बुलाकर घर में पूजा-पाठ करा रहीं थीं। बताया जा रहा है कि बाजार से घर लौटे अरविंद ने घर में पूजा-पाठ होते देख वह तमतमा गए और पंडितों से पूछ लिया कि किसके अनुमति से यह सबकुछ हो रहा है।

ये भी पढें

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

तभी अरविंद सिंह ने पंडितों से उनका आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। यह सुनकर बबिता सिंह और पंडितों ने इसका विरोध करते हुए बहस शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि अरविंद के ऊपर खून सवार हो गया है और अपनी लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर पत्नी बबिता व दोनों पंडितों को मौत की नींद सुला दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो खुद को घिरता देख अरविंद ने तीनों बच्चों को लेकर कमरे में बंद कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मकान को चारों ओर से घेर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के मुताबिक आरोपी और तीन बच्चों को कमरे से सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन

सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नगर निकायों में संचालित विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को चौक नगर पंचायत […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More