
Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि एवं अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के विषय थे “अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी” और “हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है।”
प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति एवं संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य की महान विभूतियों तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद एवं भारतेन्दु हरिश्चंद्र का सादर स्मरण किया गया।
ये भी पढें
विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र करते हुए हिन्दी की वैश्विक स्वीकार्यता एवं बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। शिक्षिका श्रीमती करुणा सिंह ने भावपूर्ण हिन्दी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
ये भी पढें
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भूगोल के प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय एवं हिन्दी शिक्षक श्री उमैर अहमद अंसारी ने विद्यार्थियों के वक्तव्यों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु एवं अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय तथा कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी शिक्षिकाद्वय श्रीमती शालिनी उपाध्याय एवं श्रीमती वंदना शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राकेश चौधरी एवं श्रीमती करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बुंदेलखंड विवि में 25 को दीनदयाल जयंती
Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज
जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा


One thought on “बनारस रेल इंजन कारखाना में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता”
Comments are closed.