
अभय महाजन को मिलेगा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा सम्मान
Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के गाँधी सभागार में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पावन अवसर पर 25 सितंबर को ‘विकास चेतना पर्व एवं सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारों, सामाजिक समरसता तथा सर्वांगीण विकास के दर्शन को जन-जन तक पहुँचाना है।
समारोह की अध्यक्षता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल उपस्थित रहेंगे, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वदेशी दर्शन एवं विकास की संकल्पना पर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वहीं, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन सम्माननीय व्यक्तित्व के रूप में सम्मिलित होकर सामाजिक उत्थान एवं अंत्योदय के मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे।
ये भी पढें
जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
अभय महाजन लंबे समय से ग्रामीण विकास, ग्राम स्वावलंबन और सामाजिक पुनर्निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव के रूप में उन्होंने ग्रामोदय, सतत एवं जैविक कृषि, जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका, कौशल विकास, ग्रामीण उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जनभागीदारी आधारित विकास को बढ़ावा दिया। चित्रकूट की 535 किलोमीटर की “ग्राम सूरज पदयात्रा” और बलरामपुर की 170 किलोमीटर की “थारू ग्राम स्वाभिलंबन एवं स्वाभिमान पदयात्रा” के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण समुदायों के बीच स्वावलंबन, सामाजिक जागरण और विकास की भावना को सुदृढ़ किया।
ये भी पढें
Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज
उनके कार्यों में पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद तथा नानाजी देशमुख के ग्रामोदय और स्वावलंबन के विचारों को व्यवहार में उतारने की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के निदेशक प्रो. मुन्ना तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि यह भव्य समारोह पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ, स्वदेशी जागरण मंच (कानपुर प्रान्त), इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमेनिटीज एण्ड अप्लाइड सोशल साइंसेज, विधि संस्थान, फोरेन्सिक विज्ञान विभाग तथा ललित कला संस्थान, बु.वि.वि., झाँसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज
बंथरा: किसी करीबी ने ही की थी बुजुर्ग महिला की हत्या?
Share Market Closed: चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 330 अंक गिरा; निफ्टी 23,350 के नीचे बंद
जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

