राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग

New Delhi: राज्यसभा की खाली होने जा रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

मतदान के बाद वोटों की गिनती भी 16 अक्टूबर को ही की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 29 सितंबर को चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

ये भी पढें

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। UP की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में इनमें से आठ सीटें BJP के पास हैं, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी के पास है।

इन सीटों से जुड़े मौजूदा या पूर्व सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व DGP बृजलाल, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी, बी.एल. वर्मा, दिनेश शर्मा और सपा नेता रामगोपाल यादव जैसे नाम शामिल हैं। BSP के रामजी गौतम का भी कार्यकाल समाप्त होने वाली सीटों में शामिल है। हालांकि, खबर के मुताबिक रामजी गौतम का निधन हो चुका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

 

 

Spread the love

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि जांच में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी की घटनाओं की संख्या 70 से बढ़कर 105 हो गई […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के कुछ ही घंटों बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के एक कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच […]

Spread the love
Read More
National Politics

वंदे मातरम के पूरे गायन पर SC ने मांगा केंद्र से जवाब

New Delhi: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों का गायन अनिवार्य किए जाने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और कर्नाटक के संगीतकार टी. एम. कृष्णा ने यह याचिका दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। […]

Spread the love
Read More