अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज

Ambedkarnagar:  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की ‘PDA यात्रा’ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अम्बेडकरनगर पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव के ‘समाजवादी विजय रथ’ के भगवा रंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अब योगी सरकार के रास्ते पर चलने का संदेश देने की कोशिश कर रही है।

ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के विजय रथ का भगवा रंग केवल रंग बदलना नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग के जरिए सपा यह बताना चाहती है कि अब वह बदली हुई है और योगी सरकार की कार्यशैली व नीतियों के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है।

राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव मानो यह संदेश देना चाहते हैं कि ‘हम वही लोग हैं, जो रामभक्तों पर गोली चलवाते थे।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी, माफियागिरी, गैंगवार, लूट, डकैती, छिनैती और हत्या जैसी घटनाओं का बोलबाला था।

ये भी पढें

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उनके मुताबिक योगी सरकार में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ाई बरती गई और अपराध में शामिल कई लोगों को जेल भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों में सक्रिय रहे कई बड़े माफिया अब जेल में हैं या प्रदेश से बाहर हो चुके हैं।

राजभर ने समाजवादी पार्टी की यात्रा को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपये की गाड़ी में बैठकर दलितों और पिछड़ों के हित की बात करने से जमीन पर बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 की तरह इस बार भी सपा के रथ की ‘हवा निकल जाएगी’।

राजभर ने कहा कि सपा के विजय रथ का बदला हुआ रंग पार्टी की बदली हुई राजनीतिक रणनीति का संकेत है। उनके मुताबिक जिस पार्टी ने अपने शासनकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर अलग पहचान बनाई थी, वही अब भाजपा सरकार की कार्रवाई और नीतियों का हवाला देने की स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जनता सपा के पुराने शासन और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना कर रही है और इसी आधार पर आगामी राजनीति की दिशा तय होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

 

 

 

Spread the love

One thought on “अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज”

Comments are closed.

UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Education Uttar Pradesh

नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई गई और श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान कॉलेज में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों, मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का विधिवत पूजन किया […]

Spread the love
Read More