कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?

Karnataka Congress:  19 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में सरकार और पार्टी संगठन के बीच बढ़ते मतभेदों को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण राजनीतिक और नीतिगत फैसले बेहतर समन्वय के साथ लेना सुनिश्चित करने के लिए एक ‘राजनीतिक मामलों की समिति’ बनाने पर विचार कर रहा है।

यह प्रस्तावित समिति मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार एवं कर्नाटक कांग्रेस (KPCC) अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच अहम हो गया है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व सरकार और पार्टी के बीच की इस खाई को आंतरिक टकराव में बदलने से रोकना चाहता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस समिति में सरकार और कांग्रेस संगठन, दोनों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

सरकार और पार्टी से जुड़े अहम फैसलों पर आगे बढ़ने से पहले इस पैनल में चर्चा हो सकती है। इस कदम का उद्देश्य मुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष के बीच तालमेल की औपचारिक प्रणाली बनाना भी है, क्योंकि कांग्रेस अगले विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर से अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढें

20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को नौकरी

कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी गतिविधियों के बीच पार्टी आलाकमान ने हस्तक्षेप किया है। संगठन को मजबूत करने की कोशिशों के तहत पार्टी पहले ही संगठनात्मक बदलाव कर चुकी है, जिनमें नये जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी शामिल है।

प्रस्तावित समिति अलग-अलग गुटों के बीच मतभेदों को सुलझाने और डीके बनाम बीके के बीच चल रहे तनाव को बड़े संगठनात्मक विवाद में बदलने से रोकने के लिए एक मंच भी बन सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि सरकार और पार्टी संगठन अलग-अलग रास्ते पर चलने के बजाय मिलकर काम करें, खासकर उन फैसलों पर जिनका राजनीतिक असर हो सकता है।

इस प्रस्ताव को विचार के लिए आलाकमान के सामने रखा गया है। इसकी अंतिम मंजूरी, संरचना और कार्य-दायरे पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है। यह कदम कर्नाटक कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से एक संवेदनशील समय पर उठाया गया है, क्योंकि पार्टी के सामने सरकार चलाने और आने वाले चुनावों के लिए अपने संगठन को फिर से मजबूत करने की दोहरी चुनौती है। – एजेंसी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर क्यों है 26-27 सितंबर का असमंजस?

आज राधा रानी का प्राकट्य उत्सव, जानें पूजा से लेकर भोग और मंत्र तक सबकुछ

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज

 

 

 

One thought on “कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

जल्दी ही दूर होगी जेलों में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की कमी 14 करोड़ से आधुनिक तकनीकी से लैस होंगी प्रदेश की जेलें: पीसी मीणा जेलों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए खरीदी जाएंगी 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल राकेश निडर Lucknow:  योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली

गुड्डू खान के नेतृत्व में नौतनवां में रैली, अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने पर जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुड्डू खान महराजगंज में सक्रिय नजर आए। उनके नेतृत्व में जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी

चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए होंगे खर्च पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। 11.30 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नौतनवां […]

Read More