
Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस साल भी उन्होंने राखी भेजी, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें पत्र मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में भूमिजा के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के बीच विश्वास, स्नेह और आत्मीयता के पवित्र बंधन का प्रतीक बताया। साथ ही कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
हाथ से बनाई राखी को बताया विशेष उपहार
प्रधानमंत्री ने भूमिजा द्वारा अपने हाथों से राखी तैयार कर भेजने के प्रयास को आत्मीय भावनाओं से जुड़ा विशेष उपहार बताया। प्रधानमंत्री का पत्र मिलने के बाद भूमिजा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। परिवार में भी उत्साह का माहौल है।
महिलाओं की भूमिका पर PM मोदी ने दिया जोर
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।
ये भी पढें
पत्र में कहा गया कि महिलाओं की उपलब्धियां देश के वर्तमान को मजबूत करने के साथ-साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार कर रही हैं। देश की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
‘शक्ति की सप्त धारा’ का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ‘शक्ति की सप्त धारा’ के माध्यम से नई ऊर्जा मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत को अधिक सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ की दिशा में आगे बढ़ते भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को विकास प्रक्रिया में केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अवसर दिए जा रहे हैं।
भूमिजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना
प्रधानमंत्री ने भूमिजा जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्र मिलने के बाद भूमिजा और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रधानमंत्री की ओर से भूमिजा को मिले पत्र को सीकर के लिए सम्मान और गर्व का विषय बताया है। छोटी सी उम्र में लगातार हाथ से राखी बनाकर प्रधानमंत्री को भेजने की भूमिजा की पहल ने परिवार और आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विदेश सचिव मिसरी ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, दिलाई शपथ
नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत
कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी
पड़ोसी प्रथमः डॉ. जयशंकर ने भूटान में कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

