विदेश सचिव मिसरी ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, दिलाई शपथ

Untitled 1 copy

शाश्वत तिवारी

New Delhi: भारतीय विदेश मंत्रालय में स्वच्छता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विदेश मंत्रालय मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू भवन (JNB) में आधिकारिक तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘स्वच्छता की शपथ’ दिलाई।

इस देशव्यापी अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी स्वच्छता को एक स्वभाव और मुख्य संस्कार के रूप में स्थापित करना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की शुरुआत की और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को ‘स्वच्छता की शपथ’ दिलाई।

ये भी पढें

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

इसके तहत, विदेश सचिव ने एमईए मुख्यालय के लॉन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए। उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान में भी MEA अधिकारियों का नेतृत्व किया।

WhatsApp Image 2026 09 17 at 5.13.50 PM

इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत विदेश मंत्रालय आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और प्रशासनिक स्तरों पर सफाई अभियान चलाएगा। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के अलावा, देश भर के सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों (RPO) में विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में भी इस अभियान को चलाया जाएगा, ताकि वैश्विक मंच पर भारत की स्वच्छ छवि को प्रदर्शित किया जा सके।

बता दें कि मंत्रालय पहले भी इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करता रहा है। मंत्रालय इस दौरान अपने कार्यालयों की साफ-सफाई करने के अलावा पुराने दस्तावेजों की छंटनी, डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने, कचरा प्रबंधन और कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। यह अभियान आगामी सप्ताहों तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य जन-भागीदारी को बढ़ाना और सरकारी दफ्तरों को एक स्वच्छ व हरित कार्यक्षेत्र में बदलना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

विवेक अग्निहोत्री बोले- पल्लवी सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, उनकी अलग पहचान

पड़ोसी प्रथमः डॉ. जयशंकर ने भूटान में कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 

 

 

 

2 thoughts on “विदेश सचिव मिसरी ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, दिलाई शपथ”

Comments are closed.

National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More
National

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर […]

Read More
National Weather

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

New Delhi: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का नया क्षेत्र बना है। मौसम विभाग इस सिस्टम की […]

Read More