वादे के पक्के निकले अनंत अंबानी, तिरुमला को दीं 25 ईवी

Reliance Foundation : तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने बड़ा कदम उठाया है। रिलायंस फाउंडेशन की ओर से तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी गई हैं। इन बसों के साथ एक अलग इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराया गया है।

नई इलेक्ट्रिक बसों को आंध्र प्रदेश के CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माना जा रहा है कि इन बसों के संचालन से तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन का एक सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प मिलेगा। इससे पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है। खास बात यह है कि यह सौगात ऐसे समय में मिली है, जब तिरुमला में ब्रह्मोत्सव का आयोजन चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

तीन महीने में पूरा किया वादा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में तिरुमला यात्रा के दौरान TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने का वादा किया था। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन ने यह वादा पूरा कर दिया। इन बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में Jio-bp ने तकनीकी सहयोग दिया है।

अनंत अंबानी ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला आते हैं। उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि ये 25 इलेक्ट्रिक बसें TTD की तीर्थयात्रा को बेहतर बनाने और तिरुमला की समृद्ध जैव-विविधता के संरक्षण की कोशिशों में एक छोटा सा योगदान हैं। रिलायंस फाउंडेशन की इस पहल से तिरुमला में श्रद्धालुओं के लिए परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

 

 

Spread the love

One thought on “वादे के पक्के निकले अनंत अंबानी, तिरुमला को दीं 25 ईवी”

Comments are closed.

Business

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

बाइक, ऑटो और कैब तीनों तरह की सुविधाएं मिलेंगी Lucknow: प्रदेश के लोगों की यात्रा सुविधा में अब बड़ी क्रांति आने वाली है। इसके तहत डबल इंजन सरकार प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। लखनऊ-कानपुर में सक्रिय ‘भारत टैक्सी’ मॉडल जल्द ही अन्य जिलों में पहुंचाने की तैयारी है। आने वाले समय में […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स की मौज, एक साल मुफ्त में चलाइये कैनवा

Jio Canva Pro Offer : अगर आप Jio यूजर हैं और सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो या दूसरे क्रिएटिव डिजाइन बनाने के लिए Canva का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio और Canva ने साझेदारी की है। इसके तहत पात्र Jio ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva […]

Spread the love
Read More
Business Health

महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है। अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और […]

Spread the love
Read More