ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

New Delhi

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जांच का दायरा अब वीरेंद्र सिंह बसोया के परिवार तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर वीरेंद्र बसोया के बेटे ऋषभ बसोया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) से हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऋषभ बसोया को पहले अबू धाबी में पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को उसकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। अबू धाबी से दिल्ली पहुंचने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने उसे IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढें

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी की तैयारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब ऋषभ बसोया को पूछताछ के लिए अदालत के सामने पेश करने की तैयारी में है। उसे मंगलवार दोपहर के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अदालत से उसकी कस्टडी मांग सकती है, ताकि ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क और उसके संपर्कों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सके। जांच एजेंसियों की नजर खास तौर पर इस बात पर है कि ऋषभ की कथित भूमिका अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट में किस स्तर तक थी और उसका किन लोगों से संपर्क रहा है।

पहले अबू धाबी में पकड़ा गया था वीरेंद्र बसोया

इस मामले में ऋषभ बसोया के पिता वीरेंद्र सिंह बसोया पहले से ही जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। करीब एक महीने पहले उन्हें भी अबू धाबी में हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें भारत लाया गया, जहां मुंबई जोन की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी अपने मामले में पूछताछ के लिए वीरेंद्र बसोया को दिल्ली लाया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद कुछ दिन पहले उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

ये भी पढें

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

पिता से पूछताछ के बाद बेटे तक पहुंची जांच

स्पेशल सेल की जांच में वीरेंद्र बसोया से हुई पूछताछ को अहम माना जा रहा है। इसी पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर एजेंसियों को ऋषभ बसोया के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद अबू धाबी में उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई और उसे दिल्ली लाया गया। अब पुलिस दोनों पिता-पुत्र से पूछताछ कर उनके कथित ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भारत के अलावा दूसरे देशों में इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी नजर

स्पेशल सेल का फोकस अब कथित ड्रग्स सिंडिकेट के दूसरे सदस्यों तक पहुंचने पर है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर पुलिस आगे और गिरफ्तारियां कर सकती है। वीरेंद्र बसोया को देश के बड़े कोकेन तस्करों में से एक माना जाता रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही जांच एजेंसियां उसके कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

 

 

 

One thought on “ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू होगा UCC

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच लखनऊ में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अमित शाह का दावा

Lucknow: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री […]

Read More