
परिजनों को दिया न्याय का भरोसा
सुरक्षा से लेकर अनुकंपा नौकरी तक मदद का आश्वासन !
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Bharat Tiwari: भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में दिवंगत भरत तिवारी के पैतृक आवास पर भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और SP अवधेश दीक्षित पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भरत तिवारी के माता-पिता, भाई और भाभी से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके घर पर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है।
अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार के प्रावधानों के तहत अनुकंपा के आधार पर नौकरी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
इसके अलावा बिलौटी गांव में स्मारक परिसर में मिट्टी भरवाने तथा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल किए जाने की बात सामने आई है।
भरत तिवारी की मौत से जुड़े मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में कई सवाल हैं। ऐसे में DM और SP का सीधे गांव पहुंचकर परिजनों से मिलना प्रशासन की संवेदनशीलता और सहायता के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं पशु क्रूरता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
मायावती और आकाश को नसीहत देने से पहले सपा अपने अतीत में झांके
आज मनाई जा रही वराह जयंती, जानें भगवान विष्णु के वराह अवतार की महिमा
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
हरतालिका तीज व्रत कल, जानें पूजा का पूरा विधि-विधान


4 thoughts on “भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर जिले के DM और SP”
Comments are closed.