
Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में अगले सप्ताह भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाली बैठक, अमेरिकी डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम कीमती धातुओं की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
FOMC की बैठक पर टिकी बाजार की नजर
ग्लोबल बुलियन मार्केट के लिए अगले सप्ताह सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की 15 और 16 सितंबर को होने वाली बैठक होगी। फेड की ओर से ब्याज दरों को लेकर लिया गया फैसला और उसके बाद जारी होने वाला बयान सोने और चांदी की कीमतों पर सीधा असर डाल सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फेड का रुख नरम रहता है तो सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, ब्याज दरों को लेकर आक्रामक संकेत मिलने पर बुलियन मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।
कच्चे तेल और डॉलर की चाल भी अहम
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, सोना अमेरिकी फेड की टिप्पणियों, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर, महंगाई की उम्मीदों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी या अमेरिकी फेड के कम आक्रामक रुख से सोने की कीमतों में सुधार को समर्थन मिल सकता है। दूसरी ओर, कच्चे तेल में दोबारा तेजी या फेड की ओर से सख्त नीति के संकेत आने पर सोने में नई बिकवाली देखने को मिल सकती है।
MCX पर सोना मामूली तेजी के साथ बंद
घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह सोने और चांदी में मिश्रित रुख देखने को मिला। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 17 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,52,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का भाव 2,684 रुपये यानी 1.13 फीसदी गिरकर 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को कमोडिटी मार्केट का सुबह का सत्र बंद रहेगा, जिसके कारण कारोबार भी प्रभावित हो सकता है।
COMEX पर सोना और चांदी दबाव में
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कीमती धातुओं पर दबाव रहा। COMEX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1.5 फीसदी गिरकर 4,408.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमत में 2.34 फीसदी की गिरावट आई और यह 65.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर के अनुसार, पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कुल मिलाकर बिकवाली का दबाव बना रहा और सप्ताह के अंत में कीमत करीब 1.5 फीसदी नीचे रही। हालांकि, घरेलू बाजार में रुपये में तेज गिरावट के कारण सोने की कीमतों में गिरावट सीमित रही। ऐसे में आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के फैसले के साथ-साथ डॉलर, कच्चे तेल और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर बनी रहेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर जिले के DM और SP
मायावती और आकाश को नसीहत देने से पहले सपा अपने अतीत में झांके
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
आज मनाई जा रही वराह जयंती, जानें भगवान विष्णु के वराह अवतार की महिमा


2 thoughts on “सोने-चांदी की कीमतों पर फेड का असर, अगले हफ्ते बढ़ेगी हलचल”
Comments are closed.