जमीन की लालच और मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बन रहे कातिल

गोमतीनगर, तालकटोरा, महानगर सहित कई जगहों पर खूनी होते रहे रिश्ते

अपने ही अपनों का खून बहाकर पुलिस के लिए बन रहे चुनौती

ए अहमद सौदागर

Lucknow : जमीन की लालच, धन की लालच, पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर पड़ी दरार या फिर कोई और वजह को लेकर घटनाओं में इजाफा हो रहा है। दो गज जमीन या फिर दंपति के बीच पड़ी दरार में अपने ही काल बन रहे हैं। बीते साल तथा हाल में हुई कई हत्याकांड लालच या मामूली कहासुनी की बात सामने आई। अपनों के ही सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने के बाद भी मौत की नींद सुलाने के बाद रिश्तों को कलंकित किया।
20 अगस्त 2026 को गोमतीनगर इलाके में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लेखाकार मानस वाजपेई अपनी पत्नी बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा और अपनी बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को मौत के गले लगा लिया।

छह सितंबर 2026 को महानगर क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की मूसल से सिर कूच कर मौत की नींद सुला दिया।

नौ सितंबर 2026 को तालकटोरा इलाके में किराए के मकान में रहने वाले सैलून कर्मी ने शक के आधार पर अपनी पत्नी रागिनी की गला दबाकर हत्या कर दी।

20 अप्रैल 2026 को चिनहट क्षेत्र में पिता अपनी बेटी को साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

20 जून 2026 को महिगवा क्षेत्र में जमीन की लालच में बेटे ने पिता रामकुमार यादव की बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

यह घटनाएं हाल ही में हुई जबकि इससे पहले भी अपनों ने अपनों का खून कर रिश्ते को तार-तार किया। गौर करें तो दो जुलाई 2025 को आलमबाग क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर दामाद ने सास-ससुर को चाकू मारकर हत्या कर दी।
जनवरी 2022 में विकासनगर सेक्टर दो निवासी इंडियन आयल कारपोरेशन से सेवानिवृत्त महमूद अली खां, उनकी पत्नी दरख्शा और बेटे शावेज की हत्या किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उन्हीं के बड़े बेटे सरफराज हत्या की थी।
16 अप्रैल 2024 को गुडंबा थाना क्षेत्र के मायापुरी में एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। यह तो महज बानगी भर है और भी कई लोगों ने जमीन की लालच या फिर कोई और वजह को लेकर अपनों का खून बहा चुके हैं।

खबर में दर्शायी गई ये घटनाएं महज एक नजीर, जिनमें लोगों ने अपनों का खून बहाने में जरा भी हिचक नहीं दिखाई। इस मामले में सवाल करने पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब लोगों में सहनशीलता की भावना कम होती जा रही है। वहीं लोगों की इच्छाएं लगातार बढ़ रहीं हैं और उनके संसाधन सीमित हैं। कहीं परिवारीजनों के बीच उपजा क्रोध सामाजिक रिश्ते की बुनियाद में दरार डाल रहा है तो कहीं सम्मान की रक्षा में लोग अपनों का ही खून बहाने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

अल्लू-अर्जुन फैंस की HPV वैक्सीन पर अनोखी पहल

घर का खाली फ्लोर बन गया PG तो संभल जाएं, जानें कब लगती है परमिशन

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति

शुभमन गिल के 754 रन के आगे पाकिस्तान टीम फीकी, आंकड़ा चौंकाने वाला

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

iPhone 18 Pro Max की कीमत ने बढ़ाई टेंशन! भारत में ₹20 हजार तक महंगा हो सकता है फोन

 

 

 

Uttar Pradesh

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

Lucknow : कालीचरण पीजी कॉलेज, लखनऊ में 10 अप्रैल 2026 को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एंड इन्वेस्टिचर सेरेमनी ‘प्रबोधन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक इं. वी.के. मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इं. वी.के. मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय में […]

Read More
Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More