पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने के दिए निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nautanwa, Maharajganj : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा करते हुए सेवा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध अस्थायी आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सीय सहायता, विधिक परामर्श तथा काउंसिलिंग संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पीड़िताओं के पंजीकरण, शिकायतों के निस्तारण एवं अभिलेखों का भी सूक्ष्म परीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सहायता के लिए आने वाली प्रत्येक पीड़िता के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उन्हें तत्काल आवश्यक सहायता, उचित मार्गदर्शन और त्वरित न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को हर समय सुदृढ़ बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
ये भी पढें
AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ
AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप
अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार
चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम
अब एक ही कमांडर के नीचे पाकिस्तान की तीनों सेनाएं, असीम मुनीर की बढ़ी ताकत

One thought on “DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,”
Comments are closed.