उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महाराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी पढें
दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
ये भी पढें
मोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का फर्स्ट लुक जारी स्टारकास्ट का भी खुलासा
समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने वाला समाधान सुनिश्चित किया जाए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का फर्स्ट लुक जारी स्टारकास्ट का भी खुलासा
Bigg Boss 20 की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट चर्चा में, मैरी कॉम और माही विज समेत 18 नाम
अमेरिकी फ्लाइट में भड़का यात्री, सहयात्री पर कर दिया हमला

One thought on “नौतनवां तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं”
Comments are closed.